कोविड जागरूकता वीडियो के लिए एएमयू छात्र टीम ने जीता अवार्ड
कोविड जागरूकता वीडियो के लिए एएमयू छात्र टीम ने जीता पुरस्कारअलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्रों की एक टीम द्वारा कोविड के बारे में…
असंगठित श्रमिकों के बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड
सीएससी केन्द्रों के माध्यम से होगा निशुल्क पंजीकरण अलीगढ़।जिला प्रबंधक विष्णु कान्त, राहुल पाण्डेय एवम् जिला समन्वयक अमित शर्मा सीएससी ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि सीएससी केन्द्रों के माध्यम से अब जनपद भर के सभी असंगठित श्रमिकों के यूनिक आईडी कार्ड ई-श्रम पोर्टल से बनाए जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार देश भर में 43.7 करोड़ असंगठित वर्कर विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अब इनका कार्य की प्रकृति के अनुसार वर्ग विभाजन कर खाका तैयार किया जा रहा है ताकि इनके उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणरारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा सके। जनपद में हजारों असंगठित श्रमिक हैं जिनको सीएससी केन्द्रों के मध्यम से पंजीकृत किया जायेगा और सभी पंजीकरण निशुल्क होगा। पंजीकरण के उपरांत मिलने वाले लाभ यूनिक आईडी कार्ड बनते ही इन असंगठित श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल जाएगा। इसका एक साल का खर्च भी खुद सरकार ही वहन करेगी। असंगठित श्रमिक किस वर्ग से हैं, का खाका तैयार करने के बाद सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जो कि मंत्रालय और सरकार ने चलाई हैं उन्हें आसानी से क्रियान्वित कर इनके लिए बजट का प्रावधान किया जा सकेगा। श्रमिकों की गतिविधियों और वह किस राज्य से किस राज्य में जा रहे हैं को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। आपदा के समय इन असंगठित श्रमिकों तक आसानी से मदद पहुंचाई जा सकेगी। जैसे कोरोना काल में इन्हें इनके घर तक पहुंचाना, खाने की व्यवस्था करना इत्यादि। रोजगार के अवसर भी इनके लिए इनके वर्ग के हिसाब से सरकार सृजित कर सकेगी, साथ ही यदि कहीं किसी विशेष वर्ग के मजदूरों की जरूरत होगी तो इसी यूनिक आईडी के माध्यम से इन लोगों को सूचित भी किया जा सकेगा। पंजीकरण के लिए योग्यता आवेदक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का पीएफ (म्च्थ्व्) और ईएसआई (म्ैप्ब्) खाता नहीं होना चाहिए और ना आयकर का भुगतान करता हो। आवेदक किसी भी संगठित समूह या संस्था का सदस्य नहीं होना चाहिए। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए क्या होना चाहिए आवेदक के पास आधार कार्ड नंबर होना चाहिए, बैंक का खाता और मोबाइल फोन नंबर यह आवेदन के लिए अनिवार्य हैं। कौन करवा सकते हैं पंजीकरण छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मछली विक्रेता, मोची, ईंट भट्टों पर काम करने वाले, घरों में काम करने वाले, रेहड़ी-फड़ी वाले, न्यूज पेपर वेंडर, कारपेंटर, प्लंबर, रिक्शा व ऑटो रिक्शा संचालक, मनरेगा वर्कर, दूध विक्रेता, स्थानांतरित लेबर, नाई, आशा वर्कर, चाय विक्रेता व ऐसे मजदूर जोकि किसी संगठन के साथ नहीं जुड़े हैं, सभी यूनिक आईडी बनवा सकते हैं। जिले के सभी सीएससी केन्द्रों पर ये सुविधा उपलब्ध होगी और सभी असंगठित श्रमिकों को निशुल्क पंजीकरण कर कार्ड दिया जायेगा।
26847 ने दी पेट परीक्षा, 4219 रहे अनुपस्थित
यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट (PET परीक्षा शान्तिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न अलीगढ़।जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट (PET परीक्षा का डीएस डिग्री कॉलेज पहुॅचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य को निर्देशित किया कि परीक्षा की पवित्रता, शुचिता एवं पारदर्शिता को बनाए रखा जाए। सभी कक्ष निरीक्षक पूर्ण ईमानदारी के साथ सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं। डीएम मंगलवार को यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित पेट परीक्षा की प्रातःकाल की प्रथम पाली में निरीक्षण कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए 17 सैक्टर्स में बांट कर 33 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। प्रत्येक केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम दिखे। प्रथम पाली में परीक्षा 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 3 से 5 बजे तक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी ने भी अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, दिल्ली पब्लिक स्कूल तालानगरी, आईआईएमटी कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स कॉलेज, विजडम पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंें का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात मिले। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गयी। एडीएम सिटी ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम प्राप्त होते ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी को चयन बोर्ड द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन कराते हुए पेट परीक्षा को सफल बनाए जाने के निर्देश पूर्व में ही निर्गत किये गये थे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि जनपद में आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली में 15538 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 13532 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 2006 बच्चे अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 15528 के सापेक्ष 13315 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 2213 अनुपस्थित रहे।
मिशन शक्ति फेज 3ः उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को मिला सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने जनपद में मिशन शक्ति फेज 3 का किया शुभारंभ इनको मिला सम्मान: बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से श्रीमती शिल्पी अपर प्राइमरी स्कूल आलमपुर…
AMU: अस्पताल में होने वाले संक्रमण से रोगी में विकलांगता का खतरा बढ़ता है
अस्पताल संक्रमण सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में संक्रमण रोकथाम पर विचार विमर्श अलीगढ़, 21 अगस्तः हास्पिटल इंफेक्शन सोसाइटी-इंडिया के 17वें वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न विशेषज्ञों ने अस्पतालों में उपचार, प्रतिरोधात्मक क्षमता और नियंत्रण…
बोरिंग करने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हुआ
घरेलू एवं कृषि कार्यों के लिए निःशुल्क होगा पंजीकरण औद्यौगिक उपयोग की बोरिगो के लिए 5000 रूपये पंजीकरण एवं 5000 रूपये अनापत्ति प्रमाण पत्र शुल्क देय अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी…
सड़कों पर आवारा गोवशों के घूमने और फसलों के बर्बाद करने पर डीएम ने जताई नाराजगी
डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया…
एसएनटीसी सेल के गठन से भ्रष्टाचारियों में मची खलबली
मण्डलायुक्त ने जीरो टाॅलरेंस की नीति को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए अनूठी पहल कर एसएनटीसी सेल का किया गठन अलीगढ़। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी…
एएमयू में अफगानिस्तान के 23 छात्र, 6 होस्टलर जबकि 17 एनआरएससी
अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक की रिपोर्ट अलीगढ़। अफगानिस्तान में चल रही राजनीतिक उलट पलट के बाद हिंदुस्तान में भी कई अफगानी छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम…
जनशिकायतों पर अनदेखी करने वाले अधिकारी कार्यवाही के लिए रहे तैयार
डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक राजस्व वसूली की बैठक संपन्न विद्यालयों में यूथ फेस्टिवल का आयोजन कर पात्र छात्र–छात्राओं के बनाएं मतदाता कार्ड अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनशिकायतों का तत्परता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के डिफॉल्ड होने के उपरान्त निस्तारित किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जो कार्य डिफॉल्ड होने के बाद किया जा रहा है वह पहले नहीं हो सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री संदर्भों के डिफॉल्ट होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि क्या आप लोग शर्म महसूस नहीं करते हैं कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से ऊपर भी कोई है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि ऐसे अधिकारी जो शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं कर रहे हैं उन्हें शिकायत डिफॉल्ट होने से पूर्व उनके सम्मुख खड़ा करें। डीएम ने सभी अधिकारियों को समय-समय पर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता को भी जांचने के निर्देश दिये। समीक्षा के लिए प्रस्तुत बुकलेट पर किसी भी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर न होने पर उन्होंने निर्देशित किया कि जिस पटल से सूचना प्राप्त की जा रही है, सम्बन्धित अधिकारी अथवा पटल सहायक का नाम व पदनाम सहित हस्ताक्षर अनिवार्य किया जाए। उन्होंने पत्रावली या बुकलेट पर कृते जिलाधिकारी लिखकर हस्ताक्षर करने की परम्परा को खत्म करने के निर्देश दिये। बैठक के माध्यम से उन्होंने निर्देशित किया कि पत्रावली पर हस्ताक्षर तारीख युक्त होने के साथ ही पत्रावली के प्रत्येक पृष्ठ पर क्रमांक होना चाहिए। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने के लिए विद्यालयों में यूथ फेस्टिवल आयोजित कर पात्र विद्यार्थियों के वोटर आईडी कार्ड बनाए जाएं। सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लम्बित मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। खाद की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करते हुए कालाबाजारी पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। पराली न जलाने के सम्बन्ध में किसानांें को जागरूक किया जाए, नगरीय व देहात क्षेत्र में बल्क में कूड़ा जलाने पर भी रोक लगाई जाए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह व उनकी टीम प्रवर्तन कार्य के नाम पर लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण करने तक सीमित न रहें। विभाग के पास व्यापक कार्य हैं। उन्होंने आबकारी विभाग समेत एसडीएम-तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि वह सूचना तंत्र मजबूत करें, यदि उनके क्षेत्र में अवैध एवं मिलावटी शराब की बिक्री होना पाया जाता है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि वह नियमित लहन नष्ट करने के साथ ही टीम द्वारा किस-किस स्थान पर छापामारी की गयी है, नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने असली एवं नकली शराब की पहचान के लिए एप डाउनलोड करने सम्बन्धी सूचना प्रत्येक दुकान पर सार्वजनिक करने के निर्देश दिये, ताकि ग्राहक शराब खरीदने से पहले क्यू आर कोड के माध्यम से शराब की गुणवत्ता को जांच सकें। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 शराब माफिया घोषित किये गये हैं, जिनकी चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रचलन में है। बैठक में सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी विधान जायसवाल, डीपी पाल, राकेश पटेल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

















