Google search engine
Thursday, September 21, 2023
Google search engine
Google search engine

जेएन मेडीकल कालिज की बाल रोग, चिकित्सक डा. आयशा रायल कालिज आफ फिजिशियन से सम्मानित

अलीगढ़ 14 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की डॉ आयशा अहमद को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, लंदन की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फेलोशिप सम्मेलन समारोह, 2023 में दिया गया। यह सम्मान रॉयल कॉलेज ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ में उनकी सदस्यता के अतिरिक्त है, जो उन्होंने वर्ष 2015 में प्राप्त की थी।

आरसीपी के फेलो प्रतिष्ठित सलाहकार या एसएएस डॉक्टर होते हैं और उन्हें एफआरसीपी पोस्टनॉमिनल का उपयोग करने का सम्मान दिया जाता है।

डॉ आयशा अहमद को यूके में बाल चिकित्सा एंडोक्रिनोलॉजी में काम करने के लिए 2016 में यूरोपियन सोसाइटी फॉर पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी फेलोशिप (ईएसपीई) से सम्मानित किया जा चूका है।  वर्तमान में, वह विभाग में बाल चिकित्सा एंडोक्रिनोलॉजी डिवीजन के विकास में शामिल है, जो बच्चों में टाइप 1 मधुमेह, थायरॉयड, विकास विकारों और बाल चिकित्सा के अन्य अंतःस्रावी मुद्दों के लगातार बढ़ते मामलों पर अध्ययन का रास्ता प्रशस्त करेगा।

बाल चिकित्सा एंडोक्रिनोलॉजी और सामान्य बाल चिकित्सा उनकी शोध रूचि के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine

Related Articles

Google search engine

Latest Posts