किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का गरिमामय लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंद गिरी, सनातनी किन्नर अखाड़ा (प्रयागराज) रहीं, जिन्होंने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि समाज में किन्नर समुदाय को सम्मान, समान अवसर और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही सामाजिक समावेशन को सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रो. नौशाद अली, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, एएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद यूनुस ख़ान तथा अल-बरकात संस्थान, अलीगढ़ के शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ. रुबीना ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति किन्नर समुदाय के जीवन, संघर्ष, पहचान, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों पर गंभीर शोध प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त पूर्वाग्रहों को दूर कर समानता और समावेशी सोच को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक केवल एक अकादमिक शोध नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जो किन्नर समुदाय के अनुभवों और चुनौतियों को समाज के समक्ष संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन ओमकार शर्मा ने किया। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के निदेशक मोहम्मद रफ़ीक़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकाशन संस्थान समाज और शिक्षा से जुड़े गंभीर विषयों पर उत्कृष्ट शोध एवं साहित्य के प्रकाशन के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर नूरैन, राशिद अली सहित शिक्षा, साहित्य, शोध एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की जयंती के अवसर पर किया गया सम्मानित अलीगढ़। महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एचकेएस सुरजीत हॉल, समीप राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में क्रिएटिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment