काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

फातिमा शेख और मुस्लिम महिला चेतना पर लेखन को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान; पुस्तक में एएमयू की मुस्लिम महिलाओं के संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक बदलाव की कहानी भी शामिल

अलीगढ़। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 1 नवंबर को आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की हिंदी प्रोफेसर डॉ. नाजिश बेगम को प्रतिष्ठित ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन्फिनिटी सर्विसेज (Infinity Services) द्वारा आयोजित इस समारोह का आयोजन होटल दुसित प्रिंसेस, काठमांडू में किया गया। इस अवसर पर डॉ. नाजिश बेगम को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘विमेन्स इन लिटरेचर अवॉर्ड’ (Women in Literature Award) प्रदान किया गया।

डॉ. नाजिश बेगम को यह सम्मान नेपाली फिल्म निर्माता प्रकाश शायली, नेपाल की पूर्व सांसद एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. चंदा कार्की तथा कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर और इन्फिनिटी सर्विसेज की संस्थापक शीतल खड़का ने प्रदान किया।

इस अवसर पर नेपाल के इतिहासकार प्रो. सुरेंद्र केसी, जूरी सदस्य श्वेताली ठाकरे, संध्या राजेश्वरी शाह सहित विभिन्न देशों से आए लेखक, साहित्यकार और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ. नाजिश बेगम की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘फातिमा शेख और मुस्लिम महिला चेतना : शिक्षा से सामाजिक परिवर्तन तक’ उनके साहित्यिक एवं अकादमिक कार्यों में उल्लेखनीय स्थान रखती है। इस पुस्तक में उन्होंने भारत की अग्रणी महिला शिक्षाविद् फातिमा शेख के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को रेखांकित किया है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा, संघर्ष, उपलब्धियों और सामाजिक परिवर्तन की कहानी को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में महिला शिक्षा की अग्रणी हस्तियों वहीद जहां बेगम (आला बी), मुमताज जहां हैदर और डॉ. रशीद जहां के योगदान को भी स्थान दिया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में एएमयू की पहली महिला कुलपति प्रो. नईमा खातून तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहली महिला कुलपति पद्मश्री प्रो. नजमा अख्तर जैसी शख्सियतों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

इस पुस्तक में राजनीति में देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर और केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई जैसे शीर्ष नेतृत्व तैयार किए। विज्ञान के क्षेत्र में नासा वैज्ञानिक डॉ. हाशिमा हसन, इसरो चंद्रयान मिशन की खुशबू मिर्ज़ा और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता डॉ. बुशरा अतीक ने वैश्विक मंचों पर भारत का मान बढ़ाया। साहित्य, कूटनीति, रक्षा और उद्यमशीलता तक विस्तृत यह यात्रा दर्शाती है कि समावेशी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण की सबसे प्रामाणिक शक्ति है।

पुस्तक का विशेष पक्ष यह है कि इसमें फातिमा शेख के ऐतिहासिक योगदान को मुस्लिम महिला शिक्षा के व्यापक विमर्श से जोड़ते हुए एएमयू की ऐतिहासिक शैक्षिक परंपरा और वहां की महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है। यह कृति महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समानता और सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को सामने लाती है।

डॉ. नाजिश बेगम को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान हिंदी साहित्य, महिला लेखन और अकादमिक जगत में उनके योगदान की महत्वपूर्ण पहचान  के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और अलीगढ़ के साहित्यिक एवं शैक्षिक जगत में प्रसन्नता का माहौल है।

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित