एएमयू के प्रो. जमीरउल्लाह खान व शमशाद निसार यूपी ऐथलेटिक संघ में शामिल

अलीगढ़ 20 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फिजिकल एजूकेशन विभाग के प्रोफेसर जमीरउल्लाह खान को यूपी ऐथलेटिक संघ की अनुशासन समिति का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। जबकि एबीके स्कूल गल्र्स के खेल शिक्षक शमशाद निसार आज़मी को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा हाल ही में यूपी ऐथलेटिक संघ की कानपुर में संपन्न हुई वार्षिक मीटिंग में की गई। यह पहला अवसर है जब यूपी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एएमयू के दो लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

एएमयू स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने कहा है कि एएमयू के इन दो शिक्षकों को जो दायित्व मिला है उससे स्कूल के खिलाड़ियों को बड़ी संख्या में प्रतिभाग के साथ भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। उपनिदेशक प्रोफेसर कुदसिया तहसीन ने कहा है कि विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

एबीके स्कूल की प्रधानाचार्या डा. समीना और उपप्रधानाचार्या डा. सबा हसन ने कहा है कि उनके स्कूल के टीचर का ऐथलेटिक एसोसिएशन में महत्वपूर्ण पद पर चुने जाना स्कूल के लिये गौरव का विषय है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea