जी-20 थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

अलीगढ़, 12 अप्रैलः भारत में जी-20 समिट से संबंधित चल रही गतिविधियों के क्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग ने सामाजिक संस्था ‘सोच‘ के सहयोग से अलीगढ़ के गांव रामगढ़ पंजीपुर के राजकीय समग्र विद्यालय में एक पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों ने ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता‘ विषय पर पोस्टर बनाए, जबकि छठी कक्षा के छात्रों ने ‘पृथ्वी बचाओ, पेड़ बचाओ‘ विषय पर पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

इस कार्यक्रम में विभाग के अध्यक्ष प्रो. नसीम अहमद खान सहित विभाग के शिक्षक डा मुहम्मद ताहिर और डा. मुहम्मद आरिफ खान ने भाग लिया। सोच के अध्यक्ष और संस्थापक डा सलीम मुहम्मद खान भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री फरहत अली एवं समस्त शिक्षकों ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर के छात्र भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जनसंपर्क कार्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित