मिशन शक्ति फेज 3ः उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को मिला सम्मान

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने जनपद में मिशन शक्ति फेज 3 का किया शुभारंभ

मिशन शक्ति तृतीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद में डीएस कॉलेज के श्री रमेश चंद्र अग्रवाल भगत जी सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। हमारा उद््देश्य हमारे जनपद के पिछड़े इलाकों, दूरदराज ग्रामों की महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना है ताकि उन महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके एवं उनका विकास हो सके। उन्होंने कहा जनपद को हमें उत्तर प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में प्रथम बनाना है, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है यह केवल हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के विकास से संभव है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान महेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने श्री माननीयगण को रक्षाबंधन से पूर्व राखी बांधी। मिशन शक्ति तृतीय चरण कार्यक्रम जनपद के साथ ही सभी तहसीलों में भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10-10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इनको मिला सम्मान:

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ0 दीपिका असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय टप्पल, डॉ0  दीपशिखा असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय गभाना, डॉ0 रुखसाना बेगम असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस कॉलेज अलीगढ़, डॉ0 नीता बसाने असिस्टेंट प्रोफेसर टीकाराम अलीगढ़, डाॅ0 नीता असिस्टेंट प्रोफेसर श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय अलीगढ़, रेनू सिंगल हैड ऑफ केमिस्ट्री डीएस कॉलेज।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से श्रीमती शिल्पी अपर प्राइमरी स्कूल आलमपुर लोधा, श्रीमती अफरोज गौरी सफीपुर विकासखंड बिजौली, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव जुझारपुर विकासखंड अकराबाद, श्रीमती रिचा महेश्वरी कंपोजिट स्कूल नगला नगौला विकासखंड जवां ,श्रीमती हेमलता गुप्ता मुकुंदपुर लोधा, श्रीमती नीतिका प्राइमरी विद्यालय मनोहरपुर विकासखंड लोधा।


माध्यमिक शिक्षा विभाग से रेखा रानी, आरती मित्तल, अन्जू राठी, चिन्तन जाट, आरती वर्मा।


चिकित्सा विभाग से डा0 मेघा मित्तल चिकित्साधिकारी अकराबाद, डा0 चंचल वाष्र्णेय चिकित्साधिकारी एमएलजी, डा0 कोमल रानी डीडीयू चिकित्सालय, मीनू स्टाफ नर्स जवां, अनीता कुमारी एवं राखी शर्मा स्टाफ नर्स छर्रा, अर्चना सिंह स्टाफ नर्स अकराबाद, रीता अर्था मेटरन, आभा यादव स्टाफ नर्स डीडीयू, मनोज कुमारी स्टाफ नर्स यूपीएचसी।


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के कार्यालय से 3 महिलाओं आशा कुमारी नगला बरौला, नीतू कुमारी सुरक्षा विहार, एवं प्रेमवती मैमडी जंवा को किया गया सम्मानित किया गया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्री-श्रीमती लवलेश कुमारी अतरौली, श्रीमती सुशीला, धर्मवती गंगीरी, दयादेवी, बबीता देवी लोधा, कमलेश चैहान टप्पल एवं शहर आंगनवाड़ी से नसीमा बेगम, मुमताज, अर्चना व ललितेश को सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग से सुनीता मिश्रा निरीक्षक, रीना जादौन महिला आरक्षी खैर, अंजली कटियार महिला आरक्षी लोधा, कमला देवी महिला आरक्षी विजयगढ़, कीर्ति महिला आरक्षी गभाना, प्रिया लोधी महिला आरक्षी बरला एवं राखी महिला आरक्षी थाना सिविल लाइन, ज्योति थाना गाॅधी पार्क, अंजली कुशवाहा थाना दादों, वीनेश कुमारी कोतवाली नगर को सम्मानित किया गया।

जिला पंचायतराज से ग्राम प्रधान श्रीमती रजिया बेगम गंगीरी ग्राम सतरापुर, श्रीमती प्रेमवती देवी जवा (छेरत) केयरटेकर सामुदायिक शौचालय, श्रीमती सुमन कुमारी अकराबाद दोराई सफाई कर्मचारी एवं श्रीमती नीलम देवी लोधा बढ़ौली फत्ते खाॅ स्वच्छताग्राही शामिल रहीं।

पार्षद श्रीमती अल्का गुप्ता, श्रीमती विमलेश देवी, श्रीमती हुस्नबानो, श्रीमती नफीसा शाहिन, नामित पार्षद रीता राजपूत एवं नगरीय क्षेत्र में स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों से श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती नीलम कुमारी, सुश्री मिन्टू डागौर एवं अन्य क्षेत्रों से रूही खान व नीलम शर्मा को सम्मानित किया गया। एनआरएलएम समूहो से सोनम देवी, नीरज देवी, पूरन देवी, योग्यता देवी, सुजाता, चन्द्रवती, सीमा, सीमा, सवीना को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment