‘महिला सशक्तिकरण’ पर एएमयू के वाणिज्य विभाग में प्रो. बनर्जी का विस्तार व्याख्यान

अलीगढ़ 22 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के तत्वधान में भारत की जी20 अध्यक्षता के अवलोकन में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कलकत्ता विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की पूर्व अध्यक्ष, प्रोफेसर शर्मिष्ठा बनर्जी ने विस्तार व्याख्यान देते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी लोगों से महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।

प्रोफेसर बनर्जी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने शोध के निष्कर्षों के बारे में विस्तार से बताया और उनके द्वारा दर्ज परिणामों पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की आसान समझ के विपरीत महिला सशक्तिकरण की सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इससे पूर्व, अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एस. एम. इमामुल हक ने जीवन के हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रोफेसर नवाब अली खान ने छात्रों से उन प्रथाओं को अपनाने का आग्रह किया जो उनके परिवारों और कार्यस्थल पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम का समापन 100 से अधिक छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea