वित्तीय साक्षरता पर कम्पयूटर साइंस विभाग में कार्यशाला आयोजित

अलीगढ़ 4 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की कंप्यूटर साइंस सोसाइटी (सीएसएस) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के सहयोग से ‘युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता और बाजार के वित्तीय रुझानों का ज्ञान प्रदान करना और उन्हें बेहतर करियर की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

डॉ. अकीलुर्रहमान, विजिटिंग फैकल्टी, पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने कार्यशाला का संचालन किया। वह सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर के रूप में पिछले 10 से अधिक वर्षों से सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से जुड़े हुए हैं और सेबी, एनएसई, बीएसई, एएमएफआई, पीएफआरडीए और एनआईएसएम के लिए 600 से अधिक वित्तीय शिक्षा और निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।

अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए प्रोफेसर आसिम जफर, अध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद नदीम के प्रयासों की सराहना की और छात्रों से आवश्यक उद्यमिता कौशल से परिचित होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक नई कंपनी शुरू करने की प्रक्रिया और मानदंडों से अवगत कराना और इसके लिए फंड एकत्र करना सीखना था।

डॉ. अरमान रसूल फरीदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea