एसएनटीसी सेल के गठन से भ्रष्टाचारियों में मची खलबली

मण्डलायुक्त ने जीरो टाॅलरेंस की नीति को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए अनूठी पहल कर एसएनटीसी सेल का किया गठन

मण्डलायुक्त गौरव

अलीगढ़। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की नीति को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा मण्डल में अनूठी पहल करते हुए एसएनटीसी सेल का गठन किया गया है। मण्डलायुक्त द्वारा गठित एसएनटीसी सेल मण्डल के चारो जनपद अलीगढ, कासगंज, हाथरस व एटा के शासकीय कार्यालयों से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित लोगों के नाम व सम्पर्क सूत्र के माध्यम से बातचीत कर भ्रष्टाचार सम्बन्धी फीडबैक प्राप्त किया जाता है। एसएनटीसी सेल द्वारा की गयी बात पूरी तरीके से गोपनीय रखते हुए स्वयं मण्डलायुक्त द्वारा सुना और परखा जाता है। लाभार्थी से की गयी बातचीत के रिकाॅर्ड होने, सुनने और परखने के उपरान्त सम्बन्धित कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाती है।


मण्डलायुक्त गौरव ने एसएनटीसी सेल के गठन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जब किसी योजना या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति, जी0पी0एफ0 की धनराशि के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता है, जिसके लिये विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों से सम्पर्क भी करना पड़ता है, जिसमें भ्रष्टाचार की सम्भावना बनी रहती है। इसको दृष्टिगत रखते हुये यह निर्णय लिया गया कि एक ऐसी व्यवस्था संचालित की जाये जिससे यह पता चल सके कि उक्त प्रकार के सभी लाभ प्राप्त किये जाने के लिए लाभार्थियों, आवेदकों, सेवानिवृत्त पेंशन धारकों को पेंशन, जी0पी0एफ0 की धनराशि आदि को प्राप्त करने में कठिनाईयों या किसी भी स्तर पर अवैध धनराशि की तो माॅग नहीं की जा रही है। उन्होंने एसएनटीसी सेल का गठन मण्डल के सभी जनपदों में करने के निर्देश दिये ताकि भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता में लिप्त व्यक्ति को ट्रेस कर कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

मण्डलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों की सूची दूरभाष नम्बर सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मण्डलायुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए दोषी अधिकारियों को दण्डित किया जाए। उन्होंने बैठक के दौरान कहा कि हम अपने जीवन में प्रत्येक कार्य को राष्ट्र सेवा से जोड़कर देखें और यह महसूस करें कि हमारा कार्य इस देश के लिए समर्पित है तो जहन में कभी भी भ्रष्टाचार जैसी नकारात्मक सोच पनप ही नहीं सकती। जब हम राष्ट्र के बदले स्वयं को केन्द्र में रखते हैं, तभी ऐसी सोच पनपती है।

एसएनटीसी सेल द्वारा की गयी कार्यवाही:

एसएनटीसी सेल के गठन से भ्रष्टाचारियों में जहां खलबली मची हुई है, वहीं आम जनमानस मण्डलायुक्त के इस कार्य की सराहना करते थक नहीं रहे हैं। मण्डलायुक्त इससे पूर्व कई ऐसे जनहित के अनूठे कार्य कर चुके हैं आमजनमानस को लाभ हुआ है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea