एएमयू की कक्षा ग्यारह एवं डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा संपन्न

अलीगढ़, 21 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आज कक्षा ग्यारह-विज्ञान/डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग तथा कक्षा ग्यारह मानविकी/वाणिज्य और ब्रिज कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ सहित कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, मेरठ, बरेली और किशनगंज शहरों में आयोजित की गयी।
पहले चरण में आयोजित कक्षा ग्यारह विज्ञान व डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 28558 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 33698 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। जबकि दूसरे चरण में सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक कक्षा ग्यारह मानविकी एवं कामर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण माहोल में संपन्न हुई। इसमें प्रवेश के लिए 8021 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा नियंत्रक डा. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में अलीगढ़ और बाहरी केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
एनएसएस स्वयंसेवकों गैर सरकारी संगठनों एवं व एएमयू स्टाफ ने छात्रों एवं उनके परिजनों की सहायता व मार्गदर्शन के लिये विश्वविद्यालय परिसर में अनेक स्थानों पर सहायता शिविर लगाये गये और ठंडे पानी व बैठने की व्यवस्था भी की गई।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea