बैडमिंटन, वालीबाल और टेबिल टेनिस समर कोचिंग कैम्प का समापन

अलीगढ़ 22 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आजादी के अमृत महोत्सव ओर जी-20 के तहत चल रहे कार्यक्रम की श्रृखला में आयोजित बैडमिंटन, वालीबाल और टेबिल टेनिस समर कोचिंग कैम्प के समापन पर मुख्य अतिथि एडीएम (ई) पंकज कुमार, गैम्स कमेटी के सेक्रेट्री प्रोफेसर एस अमजद अली रिज़्वी और जिम खाना क्लब के अध्यक्ष डा. जमील अहमद द्वारा समर कैम्प में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों को सर्टीफिकेट वितरित किये गये।

इस अवसर पर एडीएम (ई) पंकज कुमार ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि एएमयू विभिन्न खेलों के समर कैम्प आयोजित कर उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की छुट्टियों का सही सदुपयोग करने के लिये इन शिविरों के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र पढ़ाई के साथ किसी भी एक खेल के प्रति समर्पित होकर अपना नाम रोशन करें।

जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डा. जमील अहमद ने कहा कि इस समर कोचिंग कैम्प में बैडमिंटन वालीबाल और टेबिल टेनिस की तकनीक से स्कूली छात्रों को अवगत कराया गया और बच्चों ने जमकर इस शिविर का आनंद लिया।

बैडमिंटन कोच खुसरो मारूफ ने उपस्थितजनों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर अरशद महमूद, मोहम्मद हामिद, विकास कुमार, नवेद अहमद, सरदार हुसैन और अफशां उबैद भी मौजूद रहे। इस शिविर में 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

जनसंपर्क कार्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea