नैक के ग्रेडिंग से एएमयू खुश नहीं, ग्रेडिंग पर अपील दायर करने का निर्णय

अलीगढ़ 15 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने नेशनल असेस्मेंट एण्ड ऐक्रीडिटेशन काउन्सिल द्वारा अमुवि को दी गई ग्रेडिंग के सम्बन्ध में अपील दायर करने का निर्णय लिया है।ज्ञात हो कि…

ईरान के कल्चरल काउंसलर ने फारसी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया

अलीगढ़, 10 दिसंबरः इस्लामिक रिपब्लिक आफ ईरान के सांस्कृतिक काउंसलर डा मोहम्मद अली रब्बानी ने फारसी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। श्री रब्बानी ने संस्थान के अकादमिक कार्यों की सराहना की…

यौन उत्पीड़न और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए बना है आइसीसी: प्रो. सीमा हकीम

अलीगढ़, 10 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के स्थापना दिवस को चिह्नित करते हुए एक जागरूकता…

AMU: हरित पुस्तकालय आज की जरूरत: प्रोफेसर नौशाद

अलीगढ़, 10 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नौशाद अली पी.एम ने पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के भारतीय शिक्षक संघ और कलकत्ता विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के 37वें…

अलीगढ़ नुमाइश: लाल ताल, हुल्लर बाजार नहीं जा सकेंगे एएमयू छात्र, नोटिस जारी

प्राक्टर कार्यालय द्वारा छात्रों के लिए प्रदर्शनी घूमने के दिशानिर्देश जारी अलीगढ़,9 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्राक्टर, प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने 19 दिसंबर से शुरू होने वाली ‘राज्य औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़’ का दौरा करते समय छात्रों से कोविड -19 की रोकथाम के लिए सभी निवारक उपायों का पालन करने का आग्रह किया है। प्राक्टर आफिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना और अपने विश्वविद्यालय का पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। प्राक्टर आफिस के नोटिस में कहा गया है कि प्रदर्शनी ग्राउंड में प्राक्टोरियल कैंप रोजाना रात 10 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए छात्रों को उस समय तक वहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि किसी अप्रिय घटना कि स्थिति में रात 10 बजे के बाद कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकेगी। कृष्णंजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश हाल में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले एएमयू के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उनके लिए निर्धारित क्षेत्रों में स्वयं को सीमित रखें। इस बीच थिएटर, लाल ताल, हुल्लर बाजार, हिंडोला, नौटंकी और वैराइटी शो वाले स्थानों को छात्रों के लिए पर्यटन सीमा से बाहर रखा गया है। नोटिस में आगे कहा गया है कि एएमयू छात्र प्रदर्शनी मैदान के रास्ते में यातायात नियमों का पालन करें और प्रदर्शनी परिसर में चलते समय एक दूसरे का हाथ न पकड़ें। नोटिस में छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे भीड़ भाड़ वाले रास्तों में व्यवस्था का पालन करें और पुलिस कर्मियों और प्राक्टोरियल टीम के साथ सहयोग करें। गरिमा, ईमानदारी और शिष्टता एएमयू के छात्रों की विरासतें हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए। नोटिस के अनुसार निर्देशों की अवहेलना करने वाले छात्रों के विरुद्ध एएमयू छात्र आचरण एवं अनुशासन संहिता, 1985 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

AMU: टाइप-2 मधुमेह रोगियों के दिल की बीमारी पहले ही लग सकेगी पता,ऑस्ट्रेलिया से पेटेंट कराई  प्रणाली

अलीगढ़,9 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक टीम, जिसमें स्टेटिस्टिक्स एंड आपरेशन रिसर्च के शिक्षकों, डा फैज नूर खान यूसुफी और प्रोफेसर अकील अहमद (अध्यक्ष) और राजीव गांधी सेंटर फार डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलाजी, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक प्रोफेसर जमाल अहमद शामिल हैं, ने एक नई प्रणाली विकसित की है जो टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए हृदय रोगों के पूर्वानुमान में सक्षम है। उनका नवाचार, ‘भारतीय टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए हृदय रोग की दोहरी माडल-आधारित प्रारंभिक भविष्यवाणी के लिए प्रणाली और विधि’, जिसे हाल ही में पेटेंट आयुक्त, आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा पेटेंट कराया गया है, इस रोग के पूर्वानुमान में कार्डियोलाजिस्टस और एंडोक्रिनोलाजिस्टस की क्षमताओं में वृद्धि करेगा। मधुमेह के रोगियों में हृदय संबंधी समस्याओं का पूर्वानुमान, ऐसे रोगियों में हृदय की जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र उपचारात्मक उपायों का मार्ग प्रशस्त करता है। आविष्कार की प्रभावशीलता पर बोलते हुए प्रोफेसर अकील अहमद ने कहा कि दो रिस्क प्रीडिक्शन माडल विकसित किए गए हैं जो टाइप-2 मधुमेह के कारण हृदय रोग की जटिलताओं की पांच साल की घटनाओं की संभावनाओं का अनुमान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में इनोवेशन अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मधुमेह से पीड़ित लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं विकसित हो रही हैं और जब दुनिया भर के वैज्ञानिक इलाज सम्बन्धी तकनीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो यह बताती हैं कि समय के साथ हृदय रोग कैसे विकसित होते हैं। डाक्टर फैज नूर खान युसूफी ने कहा कि यह माडल डाक्टरों और मरीजों दोनों को दिल की बीमारियों की नियमित निगरानी करने, मौत के जोखिम को कम करने और हृदय संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती के समय मदद करेगा। यह आविष्कार मधुमेह की देखभाल के लिए एक नई संभावना भी प्रदान करता है और बीमारी के प्रबंधन के लिए एक सस्ता और आर्थिक रूप से उचित विकल्प प्रदान करता है। प्रोफेसर जमाल अहमद ने कहा कि ऐसे समय में जब हमें दिल की बीमारियों की भविष्यवाणी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को प्रयोग करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है, यह आविष्कार निश्चित रूप से लोगों के दिल की बीमारियों के बारे में सोचने के तरीके को बदल देगा। यह दीर्घकालिक उपचारों के मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करेगा और टाइप-2 मधुमेह के लोगों के लिए उपचार प्रतिक्रियाओं की निगरानी करने में चिकित्सकों की मदद करेगा।

प्रो. हम्माद उस्मानी पेन मेडिसिन के सदस्य मनोनीत

अलीगढ़, 8 दिसंबरः डा हम्माद उस्मानी (प्रोफेसर, एनेस्थिसियोलाजी विभाग और सलाहकार प्रभारी, पेन क्लीनिक, जेएन मेडिकल कालेज, एएमयू) को विशेषज्ञ बोर्ड आफ पेन मेडिसिन के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो…

नैक में “ए” ग्रेडिंग पाकर फिर पहले स्थान पर रहा एएमयू

एएमयू को दी गई एनएएसी ग्रेडिंग पांच साल के लिए वैध होगी अलीगढ़, 7 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी)…

कोविड-19 के बाद की दुनिया में पुस्तकालयों की स्थापना विषय पर एएमयू की छात्रा को प्रथम पुरस्कार मिला

अलीगढ़, 4 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग की रिसर्च फेलो प्रिया वैद्य के शोध पत्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने केरल…

महिला कर्मचारियों और छात्राओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए स्थानीय शिकायत समिति का पुनर्गठन

अलीगढ़, 4 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति ने महिला कर्मचारियों और छात्राओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए स्थापित नौ सदस्यीय स्थानीय शिकायत समिति (आईसीसी) का पुनर्गठन किया…

You Missed

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण
डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 
AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea
Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate
AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment