AMU: टाइप-2 मधुमेह रोगियों के दिल की बीमारी पहले ही लग सकेगी पता,ऑस्ट्रेलिया से पेटेंट कराई  प्रणाली

अलीगढ़,9 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक टीम, जिसमें स्टेटिस्टिक्स एंड आपरेशन रिसर्च के शिक्षकों, डा फैज नूर खान यूसुफी और प्रोफेसर अकील अहमद (अध्यक्ष) और राजीव गांधी सेंटर फार डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलाजी, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक प्रोफेसर जमाल अहमद शामिल हैं, ने एक नई प्रणाली विकसित की है जो टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए हृदय रोगों के पूर्वानुमान में सक्षम है।

उनका नवाचार, ‘भारतीय टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए हृदय रोग की दोहरी माडल-आधारित प्रारंभिक भविष्यवाणी के लिए प्रणाली और विधि’, जिसे हाल ही में पेटेंट आयुक्त, आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा पेटेंट कराया गया है, इस रोग के पूर्वानुमान में कार्डियोलाजिस्टस और एंडोक्रिनोलाजिस्टस की क्षमताओं में वृद्धि करेगा। मधुमेह के रोगियों में हृदय संबंधी समस्याओं का पूर्वानुमान, ऐसे रोगियों में हृदय की जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र उपचारात्मक उपायों का मार्ग प्रशस्त करता है।

आविष्कार की प्रभावशीलता पर बोलते हुए प्रोफेसर अकील अहमद ने कहा कि दो रिस्क प्रीडिक्शन माडल विकसित किए गए हैं जो टाइप-2 मधुमेह के कारण हृदय रोग की जटिलताओं की पांच साल की घटनाओं की संभावनाओं का अनुमान प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में इनोवेशन अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मधुमेह से पीड़ित लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं विकसित हो रही हैं और जब दुनिया भर के वैज्ञानिक इलाज सम्बन्धी तकनीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो यह बताती हैं कि समय के साथ हृदय रोग कैसे विकसित होते हैं।

डाक्टर फैज नूर खान युसूफी ने कहा कि यह माडल डाक्टरों और मरीजों दोनों को दिल की बीमारियों की नियमित निगरानी करने, मौत के जोखिम को कम करने और हृदय संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती के समय मदद करेगा। यह आविष्कार मधुमेह की देखभाल के लिए एक नई संभावना भी प्रदान करता है और बीमारी के प्रबंधन के लिए एक सस्ता और आर्थिक रूप से उचित विकल्प प्रदान करता है।

प्रोफेसर जमाल अहमद ने कहा कि ऐसे समय में जब हमें दिल की बीमारियों की भविष्यवाणी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को प्रयोग करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है, यह आविष्कार निश्चित रूप से लोगों के दिल की बीमारियों के बारे में सोचने के तरीके को बदल देगा। यह दीर्घकालिक उपचारों के मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करेगा और टाइप-2 मधुमेह के लोगों के लिए उपचार प्रतिक्रियाओं की निगरानी करने में चिकित्सकों की मदद करेगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment