अलीगढ़ नुमाइश: लाल ताल, हुल्लर बाजार नहीं जा सकेंगे एएमयू छात्र, नोटिस जारी

प्राक्टर कार्यालय द्वारा छात्रों के लिए प्रदर्शनी घूमने के दिशानिर्देश जारी

फाइल फोटो

अलीगढ़,9 दिसंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्राक्टर, प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने 19 दिसंबर से शुरू होने वाली ‘राज्य औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, अलीगढ़’ का दौरा करते समय छात्रों से कोविड -19 की रोकथाम के लिए सभी निवारक उपायों का पालन करने का आग्रह किया है।

प्राक्टर आफिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना और अपने विश्वविद्यालय का पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

फाइल फोटो

प्राक्टर आफिस के नोटिस में कहा गया है कि प्रदर्शनी ग्राउंड में प्राक्टोरियल कैंप रोजाना रात 10 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए छात्रों को उस समय तक वहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि किसी अप्रिय घटना कि स्थिति में रात 10 बजे के बाद कोई सहायता प्रदान नहीं की जा सकेगी। कृष्णंजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश हाल में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले एएमयू के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उनके लिए निर्धारित क्षेत्रों में स्वयं को सीमित रखें।

फाइल फोटो

इस बीच थिएटर, लाल ताल, हुल्लर बाजार, हिंडोला, नौटंकी और वैराइटी शो वाले स्थानों को छात्रों के लिए पर्यटन सीमा से बाहर रखा गया है।

नोटिस में आगे कहा गया है कि एएमयू छात्र प्रदर्शनी मैदान के रास्ते में यातायात नियमों का पालन करें और प्रदर्शनी परिसर में चलते समय एक दूसरे का हाथ न पकड़ें।

नोटिस में छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे भीड़ भाड़ वाले रास्तों में व्यवस्था का पालन करें और पुलिस कर्मियों और प्राक्टोरियल टीम के साथ सहयोग करें। गरिमा, ईमानदारी और शिष्टता एएमयू के छात्रों की विरासतें हैं और इसे बनाए रखा जाना चाहिए।

नोटिस के अनुसार निर्देशों की अवहेलना करने वाले छात्रों के विरुद्ध एएमयू छात्र आचरण एवं अनुशासन संहिता, 1985 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Mohammad Rafiq

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेएन मेडिकल कालिज में स्कोलियोसिस के लिए सामाजिक जागरूकता सप्ताह मनाया गया

    जेएन मेडिकल कालिज में स्कोलियोसिस के लिए सामाजिक जागरूकता सप्ताह मनाया गया

    NEET MOCK Test conducted by IFE in Riyadh

    NEET MOCK Test conducted by IFE  in Riyadh

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    हरेरा कोर्ट ने बीबीए नियम के उल्लंघन के लिए वाटिका बिल्डर को लगाया जुर्माना, कहा अलॉटी को पजेशन मिलने तक ब्याज दो

    हरेरा कोर्ट ने बीबीए नियम के उल्लंघन के लिए वाटिका बिल्डर को लगाया जुर्माना, कहा अलॉटी को पजेशन मिलने तक ब्याज दो

    गुरूग्राम जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण-डीसी निशांत कुमार यादव

    गुरूग्राम जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण-डीसी निशांत कुमार यादव