डीएम ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न नियमित सेवाएं न देने पर स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त करने के दिये निर्देश अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर प्रत्येक जरूरतमंद को समुचित इलाज मुहैया कराएं। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाआंें का संचालन किया जा रहा है, जिनको तक पहुॅचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालयों में समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, फिर चाहे बात चिकित्सकों या पेरामेडिकल स्टाफ की हो या उपकरणों की। उन्होंने वृहद अभियान चलाकर लाभार्थियों के खाते खोलने के निर्देश दिये ताकि सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। लाभार्थीपरक योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाएं, बीमार एवं पीड़ित व्यक्तियों को समुचित इलाज मुहैया कराएं। यदि कहीं किसी प्रकार की कमी है तो आउटसोर्सिंग या वॉक-इन-इंटरव्यू करके पदों को भरा जाए। डीएम ने आशाओं के भुगतान एवं पात्र लाभार्थियों को समय से लाभान्वित न करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया कि यदि कार्य किया है तो भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। सरकारी योजनाओं में हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सभी चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा लक्ष्य के अनुरूप किये जाने के निर्देश दिये। आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि 12 लाख से अधिक के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 2 लाख 61 हजार कार्ड बनाया जाना, काफी कम प्रगति है। उन्होंने सभी आशाओं को लक्ष्य आवंटित करते हुए ब्लॉक वार बैठक कर प्रधानों से सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये। कायाकल्प योजना में डीपीआरओ को विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। दस्तक अभियान की खराब प्रगति पर डीपीओ को निर्देशित किया गया कि वह अभियान की सफलता के लिए आंगनबाड़ियों का सक्रिय करें। बैठक में बायो मेडिकल वेस्ड का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए सभी सीएचसी पर 30-30 बेड एवं जिलास्तर पर पेरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य उपकरणों का रिव्यू करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी के साथ पूर्ण कर ली जाएं। सीएचसी जवां पर तैनात स्टाफ नर्स एक वर्ष से सेवाएं नहीं देने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल, सीएमओ डा0 आनन्द उपाध्याय, समस्त सीएमएस, एमओआईसी, यूनिसेफ, डब्लूएचओ के पदाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
DM: संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड- सेंटरों का किया निरीक्षण
अलीगढ़।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेजों में चल रही उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2021 का प्रातः नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कॉलेज पहुॅचकर निरीक्षण किया गया। अपने निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा कक्षों एवं सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम पहुॅचकर परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इनके लिये पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि आगामी परीक्षाओं से पूर्व पुनः सभी कैमरों की दिशा एवं पिक्चर क्वालिटी चैक करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि रिकॉडिंग ठीक ढ़ंग से हो। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रकार की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि जनपद में उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2021 23 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराई गयी। उन्होंने बताया कि अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, चिंरजी लाल कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्मसमाज कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री महेश्वरी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय कॉलेज एवं उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में कुल 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी उपस्थित रहे।
एएमयू कैंपस में गोलीकांड के बाद चेकिंग तेज
अलीगढ़। गत दिनों एएमयू कैंपस में युवक के गोली मारे जाने की घटना के बाद एएमयू प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में अंदर जाने वाले…
प्रोफेसर शोएब बने आरएम हाॅल के प्रोवोस्ट
अलीगढ़, 6 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मलिक शोएब अहमद को दो वर्ष की अवधि के लिए विश्वविद्यालय के सर रास मसूद हॉल का नया प्रोवोस्ट…
AMU: आनलाइन वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता
अलीगढ़, 6 अगस्तः देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एडवांस्ड सेंटर फार वूमेन स्टडीज़ द्वारा ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के तहत एक आनलाइन वाद-विवाद और लेख का आयोजन…
मेडिकल काॅलेज के जूनियर डाॅक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल
इलाज न मिलने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को लौटना पड़ रहा है। अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक की रिपोर्ट एएमयू के जेएन मेडिकल काॅलेज में छात्र और जूनियर डाॅक्टर…
एएमयू के गजट में प्रधानमंत्री की फोटो को लेकर विवाद
अलीगढ़। एएमयू के गजट को लेकर एक बार फिर से एएमयू विवादों में आ गया हैं। एएमयू के शताब्दी समारोह के गजट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सात…
महिलाओं ने महिला आयोग को सुनाया अपना दुखड़ा
राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने कलैक्ट्रेट स्थित पुराने सभागार में जनसुनवाई की अलीगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने कलैक्ट्रेट स्थित पुराने सभागार…
8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी TGT परीक्षा, 12603 परीक्षार्थी होंगे शामिल
एडीएम सिटी की अध्यक्षता में 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक

















