AMU: शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना विश्वविद्यालय का मिशन

एएमयू स्कूल शिक्षकों के लिए आयोजित तीन सप्ताह के आनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह

अलीगढ़, 4 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए एएमयू के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है। यह विचार कुलपति ने विश्वविद्यालय के यूजीसीएचआरडी केंद्र में एएमयू स्कूल शिक्षकों के लिए आयोजित तीन सप्ताह के आनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर मंसूर ने सभी शिक्षकों को उनकी सफल भागीदारी पर बधाई दी। उन्होंने एएमयू स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि विश्वविद्यालय का मिशन शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना है। प्रोफेसर मंसूर ने स्कूल शिक्षा निदेशालय के प्रयासों की सराहना की।


यूजीसी-एचआरडी सेंटर के निदेशक प्रोफेसर अब्दुल रहीम किदवई ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों को निरंतर विकास के पथ पर रखते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्रभावी संचार और अभिव्यक्ति के लिए शिक्षकों को अपने संचार कौशल पर ध्यान देना चाहिए।


स्कूल शिक्षा निदेशालय, एएमयू के निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान ने हर साल एएमयू स्कूल के शिक्षकों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने में निरंतर समर्थन के लिए यूजीसी-एचआरडीसी को धन्यवाद दिया। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 7 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए एएमयू स्कूलों की ओर से कुलपति को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने शिक्षकों से अपने निरंतर व्यावसायिक विकास पर विशेष ध्यान देने और इसके लिए गंभीर प्रयास करने का आग्रह किया।
पाठ्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर साजिद जमाल, शिक्षा विभाग, एएमयू ने कहा कि इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दस एएमयू स्कूलों के 64 विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पाठ्यक्रम के दौरान, उन्होंने लैंगिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण सहित ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षण, शिक्षण मूल्यों के बारे में सीखा।


प्रोफेसर जमाल ने कहा कि एएमयू और बाहर के प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभागियों को अपने अनुभव और विशेषज्ञता से लाभान्वित किया और शिक्षकों ने गूगल क्लासरूम का उपयोग किया और शिक्षण वीडियो और लिखित असाइनमेंट अपलोड किए।
डा० फायज़ा अब्बासी, सहायक निदेशक, यूजीसी-एचआरडीसी, एएमयू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा को बखूबी अपनाया। उन्होंने शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा० शाकिर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिन्होंने तीन सप्ताह के पाठ्यक्रम के लिए सहायक समन्वयक के रूप में कार्य किया।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea