भारत के सरकारी विश्वविद्यालयों में एएमयू का चौथा स्थान

अलीगढ़, 4 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को इंडिया टुडे पत्रिका ने 2021 की अपनी नवीनतम रैंकिंग में भारत के सरकारी विश्वविद्यालयों (जनरलों) में चौथा स्थान दिया है। इसके अतिरिक्त एएमयू को देश के सरकारी विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक पीजी कोर्स चलाने के लिए दूसरा और पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक पेटेंट प्राप्त करने के लिए तीसरा रैंक दिया गया है।

एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एएमयू ने एक बार फिर दिखाया है कि इस कठिन समय में भी यहां के शिक्षक और छात्र मिलकर शिक्षा और अनुसंधान के स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। महामारी ने मानव जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और उच्च शिक्षा पर इसके नकारात्मक प्रभाव विश्व स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपनी छमता दिखाई है और देश और समाज के लिए शिक्षण और सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित की है।

प्रोफेसर मुहम्मद नवेद खान (सदस्य, रैंकिंग समिति) ने कहा कि “एएमयू समुदाय इस उपलब्धि पर बधाई का पात्र है। एएमयू लगातार ज्ञान पैदा करने में अपनी भूमिका निभा रहा है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है।”

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment