About Us

विश्व में तेजी से लोकप्रिय होती हिंदी भाषा ने समाचार जगत में भी अपनी पहचान बना ली है। विदेश में बसने वाले भारतीय को भारत की मिट्टी से बहुत अधिक प्रेम होता, वो लोग भारत की अच्छी और उपयोगी खबरों को पढ़ने के लिए बेताब रहते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए़ भारत ब्राॅडकास्टिंग न्यूज पोर्टल को बनाया गया है। इसका उद्देश्य आम आदमी की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है, इसके साथ ही आम जन से लेकर अधिकारियों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के कार्यों को इंटरव्यूह के माध्यम से उनके पक्ष को जनता के सामने मजबूती के साथ रखा जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि पोर्टल की भाषा सरलतम हो ताकि आम आदमी खबरों को आसानी से समझ सके। वीडियो के माध्यम से देश-दुनिया की जनता को खबरों से रूबरू कराया जाएगा। इस पोर्टल में ताजातरीन खबरों के साथ-साथ राजनीति, शिक्षा, बिजनेस और अपराध से संबंधित समाचारों को प्रथम श्रेणी में रखा जाएगा और नौकरी, और भारत की आर्थिक तस्वीर को भी साझा किया जाएगा। अन्य हिंदी भाषाई साइटों के मुकाबले यहां पर अधिक उपयोगी मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है। इस पोर्टल पर पाठकों की दिलचस्पी का विषेश ख्याल रखा जाता है। हम अपनी टीम के माध्यम से इस पोर्टल में ऐसे कंटेंट उपलब्ध कराते हैं जो हमें हिंदी भाषाई पोर्टलों से अलग बनाता है।