एएमयू डिस्टेंस एजूकेशन द्वारा ‘परियोजना कार्य के माध्यम से कौशल विकास’ पर व्याख्यान


अलीगढ़, 13 मईः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट वर्क के जरिए स्किल एन्हांसमेंट’ विषय पर एक ऑनलाइन लेक्चर का आयोजन किया गया। व्याख्यान देते हुए, मुंबई स्थित कोलबऐजूटेक के सीईओ, विपेंद्र सिंह ने उच्च शिक्षा के साथ अनुभवात्मक शिक्षण हस्तक्षेप को एकीकृत करने का आह्वान किया, जिससे छात्रों को गहन सामग्री ज्ञान और 21 वीं सदी के कौशल जैसे विश्लेषणात्मक सोच, सहयोग, रचनात्मकता और संचार के विकास का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण, ऑटोमेशन और गिग इकॉनमी के विकास ने पूर्वानुमेय और पुनरावृत्तीय नौकरियों को कम कर दिया है और वास्तविक कार्य परियोजनाओं और अनुभवों में भागीदारी के माध्यम से उद्योग विशेषज्ञता और मुख्य रोजगार कौशल विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना-आधारित शिक्षण (पीबीएल) पद्धति का उपयोग विभिन्न शिक्षण वातावरणों, जिसमें हाई स्कूल और विश्वविद्यालय शामिल हैं, में छात्रों को वास्तविक दुनिया एवं सार्थक परियोजनाओं में संलग्न करके किया जाना चाहिए ।
सीईओ विपेंद्र ने उदाहरण के साथ जांच-आधारित लर्निंग के बारे में बताया कि किस प्रकार छात्र परियोजना-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से अत्यधिक लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन करते हुए, प्रोफेसर मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी (निदेशक, सीडीओई) ने ऑनलाइन और दूरस्थ मोड के माध्यम से रचनात्मक लर्निंग पर चर्चा की।
कार्यक्रम में नियमित और दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea