Uttarakhand के 6 जिलों में Heavy Rain का अलर्ट, Hill Stations पर जा रहे Tourists रहें सावधान

नई दिल्‍ली: उत्तर भारत की तेज गर्मी से बचने के लिए और लॉकडाउन (Lockdown) के कारण कई महीनों तक घर पर रहने के बाद लोग अब छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों पर जा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर कम होते ही पर्यटकों से खचाखच भरे शिमला-नैनीताल की फोटो वायरल हो रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने इन शहरों समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की चेतावनी दी है. 

अगले 3 दिन में हो सकती है भारी बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल समेत 6 जिलों में अगले 4 दिनों में (7 से 10 जुलाई तक) भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ जिलों जैसे देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Government की नई स्कीम, Covid Victims परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

VIDEO

बाढ़-भूस्‍खलन का खतरा 

चूंकि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और पहाड़ी नदियों का जल स्‍तर बढ़ने से बाढ़-भूस्खलन की घटनाएं होना आम बात है. लिहाजा इस मौसम में इन क्षेत्रों में जाना सुरक्षित नहीं है. हालांकि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के घटते ही इन हिल स्‍टेशंस (Hill Stations) पर पर्यटकों की भीड़ लग गई है, जिन्‍हें अगले 4 दिनों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. 

वहीं पर्यटन स्‍थलों पर भीड़ बढ़ने को लेकर विशेषज्ञों ने खासी चिंता जताते हुए ऐसे हालातों से बचने की चेतावनी दी है. साथ ही तीसरी लहर (Third Wave) की आशंका को देखते हुए बहुत ज्‍यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि देश में दूसरी लहर जैसे हालात न बनें, जिसमें कोरोना संक्रमण के मामलों और मौतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 

Source link

Related Posts

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment