Assam Lockdown News: कल से 7 जिले में अगले आदेश तक पूर्ण बंदी, जानें डिटेल

नई दिल्ली: असम (Assam) के 7 जिलों में कल 7 जुलाई से अगले आदेश तक टोटल लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है. प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान लगातार कर्फ्यू जैसी कड़ाई बरती जाएगी. कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा. यानी दवा और दूध और राशन को छोड़ सभी दुकानें पूरी सख्ती के साथ बंद रहेंगी. पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह के परिवहन पर रोक लगाई गई है. 

इन 7 जिलों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

सरकारी आदेश के मुताबिक गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, बिस्वनाथ और मोरीगांव जिलों को प्रतिबंधों के दायरे में रखा गया है. इसी के साथ ही फिलहाल अंतर्राज्यीय परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है. 

VIDEO

कोरोना के चलते बने हालात बने वजह

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार ने ये आदेश जारी किया है. इसके अलावा राज्य के शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों में कोविड मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. असम स्टेट डिजाजस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मंगलवार को नई एडवाइजरी जारी की हैं. नए आदेश के मुताबिक, शिवसागर, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेता, नलबाड़ी, बक्सा, बजली, कामरूप, दरंग, नौगांव, होजई, तिनसुकिया, धेमाजी, काचर, करीमगंज और करबी जैसे जिलों में दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा रहेगा.

हालांकि, असम के जिन जिलों में कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं वहां भी शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. सरकार का कहना है कि जल्द ही हालात पर काबू पाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

LIVE  TV
 
Source link

Related Posts

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment