जीवन की भावनाओं और सामान्यताओं से जुड़ने का नाम है ‘कहानी नया पंजाब’

प्रोफेसर शाफे किदवई ने किया नया पंजाब के नये अंक का विमोचन

अलीगढ़, 7 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर क्रांति पाल ने पंजाबी भाषा की साहित्यिक पत्रिका ‘‘कहानी पंजाब‘‘ के 101वें अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी अपने साहित्य से गहरे, व्यक्तिगत लगाव का मौका चाहती है। वे ऐसी किताबें चाहते हैं जो दैनिक जीवन की भावनाओं और सामान्यताओं से जुड़ने की उनकी इच्छा को पूरा करें।


ज्ञात हो कि कहानी पंजाब के नए अंक का विमोचन आज अमुवि के जनसंपर्क कार्यालय में प्रोफेसर शाफे किदवाई, प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद तथा श्री अजय बिसारिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पत्रिका में विभिन्न शैलियों की लघु कथाएँ, निबंध, लेख और संवाद शामिल है जो विभिन्न काल खण्डों का प्रतिनिधित्व करती हैं।


प्रोफेसर क्रांति पाल ने कहा कि इस अंक में शामिल कोविड महामारी की त्रासदि का दंश झेलने वाले समकालीन लेखकों द्वारा लिखित लघु कथाओं एवं लेखों में उघृत इस महामारी से उत्पन्न निराशा और मानवीय भावनाओं के लचीलेपन और संभावनाओं को इस संस्करण में शामिल किया गया है।


उन्होंने जोर देकर कहा कि लाक-डाउन के दौरान लिखे गए साहित्य को संस्करण में शामिल करना अनिवार्य था क्योंकि इसने मानव जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि साहित्यिक प्रक्रिया में ऐतिहासिक त्रासदियों के आघात को अवशोषित करने का चलन रहा है और अब जबकि महामारी दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, बड़़ी संख्या में लेखक इसे अपनी पुस्तकों में समाहित कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि पुस्तक में पंजाब के पहले इतिहासकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गांदा सिंह सहित कई अन्य साहित्यिक एवं अकादमिक व्यक्तियों की दिलचस्प जीवनी को भी शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि गांदा सिंह ने एएमयू में प्रोफेसर मोहम्मद हबीब की देखरेख में डॉक्टरेट की थीसिस लिखी थी।


जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी प्रोफेसर एम शाफे किदवाई ने कहा कि कहानी पंजाब, पंजाबी भाषा सहित्य के कई पहलुओं को उजागर करता है और यह बताता है कि नए पाठक क्या पढ़ना चाहते हैं। इस संस्करण में कहानियों, लेखों, निबंधों और संवादों में दिन-प्रतिदिन की घटनाओं सहित सदी के पूर्वार्ध में पंजाब के उभरते हुए चेहरे, विभाजन की पीड़ा, बदलते शहरी परिदृश्य और इस प्रकार बदलते सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने पर चर्चा की गई है।


उन्होंने कहा कि यह संस्करण डा० क्रांति पाल की महत्वपूर्ण तीक्ष्णता और संपादन प्रतिभा को प्रदर्शित करता है।
पत्रिका की मानद सहायक संपादक डा० जसविंदर कौर और जीशान अहमद (एपीआरओ) भी इस दौरान मौजूद रहे।
इस अंक में पलागुम्मी साईनाथ, पद्मा सचदेवा, देव दलगीर, बलविंदर सिंह, सिमरन धालीवाल, आगाज वीर, भूपेंद्र सिंह मान, अनमन आरिफ, भोला सिंह संघेड़ा, दर्शन जोगा, सिमी प्रीत कौर, केसरा राम, बिंदर बसरा, अंजना शिवदीप, सखदेव सिंह मान, अमरजीत सिंह मान, कुलदीप कौर, जसपाल सिंह, हरीश, प्रोफेसर कमलनाथ झा तथा अशोक सिंह सहित अन्य द्वारा लिखित लघु कथाएँ, लेख, जीवनी रेखाचित्र और संवाद शामिल हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment