एक और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई, 16 लाख 60 हजार की संपत्ति जब्त

अलीगढ़। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में अब शराब माफिया अभियुक्त रविन्द्र पाठक की चल सम्पत्ति जिसकी कीमत करीब 16 लाख 60 हजार नौ सौ पच्चीस रूपये गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन की जब्त ।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शराब माफिया रविन्द्र पाठक पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी लोधी विहार थाना सासनीगेट,अलीगढ़ के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का कारोबार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध चल सम्पत्ति कीमत 16,60,925 रू0 को जब्त किया गया।

अभियुक्तः-
रविन्द्र पाठक पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी लोधी विहार थाना सासनीगेट,अलीगढ़

जब्त सम्पत्तिः-
1- पंजाब नेशनल बैंक, महेन्द्र नगर अलीगढ़ में जमा धनराशि – 638 /- रू0
2- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैन ब्रांच अलीगढ़ में जमा धनराशि – 1658573 /- रू0

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा सासनीगेट,अलीगढ़ में जमा धनराशि – 1714 /- रू0 ‼️ गौरतलब है कि एसएसपी महोदय द्वारा पूर्व में ही अपने अधीनस्थों को शराब प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीट जैसी कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मु0अ0सं0 908/21 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना क्वार्सी बनाम रविन्द्र पाठक उपरोक्त के तहत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त चल सम्पत्ति को जब्त किया गया ।

‼️ विदित है कि इससे पूर्व शराब माफिया *अनिल चौधरी ,विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा, रिषी कुमार, अर्जुन, विक्रम सिंह व नीरज चौधरी, रविन्द्र पाठक, सतीश कुमार उर्फ खुराना की सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अब तक कुल करीब 72.89 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है । कार्यवाही लगातार जारी है….

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea