युवती की हत्या कर शव बाजरे के खेत में फेंका


अलीगढ़। अलीगढ़ के अकराबाद कस्बे के पास एक युवती के शव को फेंका दिया गया है हालाकि पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


एसपी ग्रामीण के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अकराबाद के गांव नगला रंजीता में सूचना मिली कि खेत में एक युवती को शव पड़ा हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की आयु करीब 18 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी 8 सितंबर को घर से शौचकर कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई और गुरूवार को उसका शव मिला है।


एसएसपी अलीगढ़ महोदय व अन्य अधिकारियों द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तथा परिजनों से जानकारी प्राप्त की गई । फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया । “मृत्यु का कारण” स्पष्ट न होने के कारण मृतिका के शव को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । घटना का शीघ्र व सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea