बीजेपी नेता को पकड़ने पहुंची बंगाल पुलिस, हंगामा

CO 2nd Aligarh

अलीगढ़।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित करने वाले बीजेपी नेता को पकड़ने अलीगढ़ पहुंची बंगाल पुलिस ने स्थनीय लोगों द्वारा मारपीट का आरोप है हालांकि सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर बंगाल पुलिस के लोगों वहां से निकाला है। हालांकि दोनों पुलिसवालों पर बीजेपी नेताओं ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे अलीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को कहना कि इस मामले की जांच की जा रही है।

एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता योगेश के घर पर बंगाल पुलिस के दो पुलिसकर्मी पहुंचे थे वो सादा वर्दी में थे। वो योगेश के घर पर पहुंचकर अभद्रता कर रहे थे और महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की हैं इसलिए बंगाल पुलिस के खिलाफ तहरीर लिख कर दी है।

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय का कहना कि आज 17 सितंबर को किसी विवेचना के क्रम में प0 बंगाल की पुलिस टीम गांधी पार्क थाना क्षेत्र में पहुंची थी, वहाँ स्थानीय लोगों की टीम से अनबन हुई -स्थानीय लोगों द्वारा टीम पर बदतमीजी के आरोप भी लगाए गए गंभीरता के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया व बंगाल पुलिस टीम को सुरक्षित बाहर निकाला- पश्चिम बंगाल के पुलिस टीम द्वारा मौके पर कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई ।

2017 में मुख्यमंत्र ममता के सिर पर रखा था 11 लाख का इनाम

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता योवेश वाष्र्णेय ने वर्ष 2017 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपये
का इनाम की घोषणा की थी। योगेश वाष्र्णेय पश्चिम बंगाल के वीरभूमि में हनुमान भक्तों की पिटाई किये जाने से नाराज थे। योगेश वाष्र्णेय के इस बयान के बाद उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद से बंगाल पुलिस लगातार योगेश को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। इसी क्रम में बंगाल पुलिस उसे गिफ्तार करने अलीगढ़ आई थी। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल पुलिस योगेश को गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। शुक्रवार को फिर बंगाल पुलिस योगेश घर पहुंची थी.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी द्वितीय की बाइट

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea