खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

अंकुर पुत्र अजय निवासी रहमतपुर गढ़मई थाना महुआखेड़ा, अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया।

अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया पैसा भी बरादम किया हैं। महज 12 घंटे में पुलिस ने इस लूट की घटना का खुलासा किया है। एसएसपी ने घटना का जल्द की खुलासा करने वाली टीम को को 25,000 रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।

अजय पुत्र रामदेव सारस्वत निवासी रहमतपुर गढ़मई थाना महुआखेड़ा

कई साल से जिस मालिक की पगार से अपने परिवार को चलाता उसी के साथ ही दगा कर डाली है। जी हां यह मामला अलीगढ़ के महुआ खेड़ा इलाके का है जां पर एक फर्म में काम करने वाले मुनिम ने अपने मालिक को सूचना दी कि 22 लाख रूपये बदमाश लूटकर ले गए है। इस घटना पर पुलिस में हडकंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच और कई तरह के सबूत इकट्ठा किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौका मुआयना कर टीमें गठित की गयी और पूरे शहर की सबसे अच्छी टीमों को उपरोक्त घटना के खुलासे के लिए लगाया गया।

कई घंटों की जांच पड़ताल के बाद पुलिस के हाथ जो सुराग हाथ लगे वो चैकाने वाले थे। कई सीसीटीवी फुटेज देखे और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो संदेह मुनीम पर ही हुआ। शक के आधार पर घटनास्थल के अलावा आस-पास 100 मीटर के दायरे में सीसीटीवी खंगाले गए जिसमें एक जगह मुनीम बड़ी सहजता से किसी व्यक्ति को बैग देता दिखाई दिया और दो बार मोटरसाइकिल को घुमाता हुआ वहीं पर खड़ा हो गया ।
हुलिया का मिलान करने के उपरांत कड़ाई से पूछताछ करने पर उपरोक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए रकम की बरामदगी करवाई गई उपरोक्त संबंध में अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ प्रचलित है । पुलिस ने आरोपी पिता अजय पुत्र रामदेव सारस्वत निवासी रहमतपुर गढ़मई थाना महुआखेड़ा, अलीगढ़ और उसके बेटे अंकुर पुत्र अजय निवासी रहमतपुर गढ़मई थाना महुआखेड़ा, अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया।
उसके बाद टीमों ने जो विश्लेषण किया उसमें घटनास्थल से कुछ मीटर आगे मुनीम स्वयं किसी को बैग देता हुआ दिखाई दिया ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    बदमाशों की बंदूकों में गोलियां भरते गन डीलर

    इंद्र वशिष्ठ दिल्ली में रोजाना हत्या, लूट की वारदात के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारने / चलाने के मामले बेतहाशा हो रहे है । हालांकि पुलिस भी पहले के मुकाबले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea