साइबर ठगी के तीन लोग हुए शिकार, साइबर सेल ने वापस कराये 1 लाख 53 हजार रूपये

पुलिस द्वारा वापस किया गया।

अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुये पीड़ितों के कुल 1,53,499 रूपये कराये वापस कराये हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी के द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर करा लेने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों की सहायता के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध मोहसिन खान के सफल पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम द्वारा विभिन्न मामलों में तत्काल कार्यवाही कर पीड़ितों की धनराशि को उनके खातों में वापस कराया गया ।

पहला मामला
26 अगस्त को शिकायकर्ता इन्द्रजीत सिंह नि0 5-401 गौतम नगर आई.टी.आई. रोड़ थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ ने शिकायती प्रार्थना पत्र संख्या 1052/2021 द्वारा अवगत कराया कि 26 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मुझे झाँसे में लेकर मेरे गूगल पे के माध्यम से मेरे एकाउन्ट से 31,000 रुपये निकाल लिए। साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से घटना के सम्बंध मे जानकारी प्राप्त कर शीघ्र सम्बंधित पेमेन्ट गेट वे मर्चेन्ट से सम्पर्क करके फ्राड की गयी धनराशि को रूकवाया गया और शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि कुल 31,000 रूपये वापस करा दिये गये हैं ।

दूसरा मामला
दिनांक 26 अगस्त को शिकायकर्ता आकाश कुमार नि0 इलियास नगरिया थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ ने शिकायती प्रार्थना पत्र संख्या 1054/2021 द्वारा अवगत कराया कि दिनांक 26 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मुझे झाँसे में लेकर मेरे फोन पे के माध्यम से मेरे दो एकाउन्ट से कुल 22,500 रुपये निकाल लिये। साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि कुल 22,500 रूपये वापस करा दी गई है ।

तीसरा मामला
दिनांक 30 अगस्त को शिकायकर्ता कुन्तल नरेन्द्र सिंह नि0 बैंक कालौनी थाना गांधीपार्क जनपद अलीगढ ने शिकायती प्रार्थना पत्र संख्या 1075/2021 द्वारा अवगत कराया कि दिनांक 30 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्त बनकर मुझे झाँसे में लेकर मेरे गूगल पे के माध्यम से मेरे एकाउन्ट से 99,999 रुपये निकाल लिये। साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से घटना के सम्बंध मे जानकारी प्राप्त कर शीघ्र सम्बधित पेमेन्ट गेट वे से सम्पर्क करके फ्राड की गयी धनराशि को रूकवाया गया और शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि कुल 99,999 रूपये वापस करा दी गई ।

इस प्रकार साइबर सेल अलीगढ़ पुलिस द्वारा शिकायर्ताओं की कुल धनराशि 1,53,499 रूपये वापस करायी गयी शिकायतकर्ताओं की धनराशि अपने खाते में वापस आने पर शिकायतकर्ताओं द्वारा अलीगढ़ पुलिस का धन्यवाद कर भुरी- भुरी प्रशंसा की गयी ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea