तीन शराब माफियाओं की एक करोड़ 72 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

शराब माफिया की प्रॉपर्टी जब्त करती अलीगढ़ पुलिस।

अलीगढ़। अलीगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए रविवार को पुलिस ने तीन शराब माफियाओं की संपत्ति और जब्त की है। आरोपियों की संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 72 लाख से ज्यादा है। पुलिस इस मामले में लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस पहले भी कई शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्तत कर चुकी है। एसएसपी के मुताबिक अभी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिन लोगों ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करते हुए कई करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शराब माफिया मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ, अलीगढ़,, रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ, अलीगढ़, और नीरज चौधरी पुत्र धर्मवीर चौधरी निवासी नरायनपुर थाना खैर, अलीगढ़ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण/सत्यापन कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध चल/अचल सम्पत्ति कीमत 1,72,30,305.70/- रूपये की गई है।

अभियुक्त रिषी कुमार शर्मा

  1. फ्लैट सं0- बी-1 द्वितीय तल एक्सटेंशन एवन होम्स महावीर पार्क चंदनियां हाउस कीमत 26,72,000/- रु0 (पत्नी रेनू शर्मा के नाम)
  2. एक्सटेंशन एवन होम्स महावीर पार्क चंदनियां हाउस में एक गैराज क्षेत्रफल 24.76 वर्ग मीटर कीमत 18,57,000/- रु0 (अभि0 रिषी शर्मा के नाम)
  3. फ्लैट सं0- सी-2 प्रथम तल एक्सटेंशन एवन होम्स महावीर पार्क चंदनियां हाउस कीमत 52,12,000/-रु0 (अभि0 रिषी शर्मा व साथी विक्रम सिहं पुत्र कुंवरपाल निवासी सीयपुर, जवां के नाम संयुक्त)
  4. फ्लैट सं0- ए-2 द्वितीय तल एक्सटेंशन एवन होम्स महावीर पार्क चंदनियां हाउस कीमत 31,55,000/-रु0 (अभि0 रिषी शर्मा व साथी विक्रम सिहं पुत्र कुंवरपाल निवासी सीयपुर, जवां के नाम संयुक्त)

अभियुक्त नीरज चौधरी पुत्र धर्मवीर चौधरी निवासी नरायनपुर थाना खैर जनपद अलीगढ़
1- पंजाब नेशनल बैंक खैर में एफडी/व्यक्तिगत खाते में जमा धनराशि- 265150.90/- रू0
2- एचडीएफसी बैंक खैर के खाता सं0- 50100023755432 में जमा धनराशि 2838.80/-रु0
3- कोटक महिन्द्रा बैंक खाता सं0- 2113054390 में जमा धनराशि 11316.00/-रु0

गौरतलब है कि एसएसपी द्वारा पूर्व में ही अपने अधीनस्थों को शराब प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैगस्टर/हिस्ट्रीशीट जैसी कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मु0अ0सं0 232/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना जवाँ बनाम मुनीष कुमार शर्मा व रिषी कुमार शर्मा उपरोक्त व मु0अ0सं0- 91/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना पिसावा बनाम नीरज चौधरी उपरोक्त के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों की उपरोक्त की सम्पत्ति को जब्त किया गया।
विदित है कि इससे पूर्व शराब माफिया अनिल चौधरी ,विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा, रिषी कुमार, अर्जुन, विक्रम सिंह व नीरज चौधरी, रविन्द्र पाठक, सतीश कुमार उर्फ खुराना की सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अब तक कुल करीब 72.72 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea