गोकशी:13 साल से फरार 25 हजार रूपये का ईनामी गिरफ्तार

गोकाशी के आरोप मे पकड़ब गया आरोपी।

पहचान छिपा कर मुंबई में रह रहा था, अपने रिश्तेदारों से मिलने आया तो पकड़ा गया

अलीगढ़। रविवार को थाना क्वार्सी टीम द्वारा 13 वर्ष से फरार अभियुक्त सावेज उर्फ बिट्टू पुत्र अबरार चौधरी को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर धौर्रामाफी रोड, क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने अलीगढ़ में वर्ष 2009 में अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना की थी, जिसके संबंध में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी संगठित गिरोह के रूप में समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहकर अपने व अपने परिवार के भरण पोषण के लिए अनुचित धनोपार्जन हेतु गोवध जैसी घटनायें करते थे, जिसके संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट थाना क्वार्सी, अलीगढ़ में पंजीकृत किया गया था । जिसमें आरोपी सावेज उर्फ बिट्टू के विरूद्ध मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया तब से आरोपी सावेज उर्फ बिट्टू गैंगस्टर एक्ट के उक्त अभियोग में वांछित चल रहा था ।

इस मामले में एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा टीमें गठित कर फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश जारी किये गये थे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शकलानिधि नैथानी द्वारा 25000 रुपए का ईनाम घोषित किया था ।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा गठित टीम व क्राइम ब्रांच को नेतृत्व प्रदान करते हुए गहन जांच पड़ताल जारी थी। कई दिनों की अथक मेहनत, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर 13 साल से फरार गोकश/गैंगस्टर सावेज उर्फ बिट्टू के बारे में कई जानकारियां इकट्ठा की गई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी अपने साले के पास बांद्रा (मुम्बई) में पहचान छुपाकर रह रहा था तथा पाव भाजी की ढकेल लगाकर जीवन यापन कर रहा था । लेकिन उसे विश्वास हो गया था कि पुलिस ने उसको तलाश करना बन्द कर दिया होगा अतः कुछ दिन पूर्व अपने घर रामपुर आया था तथा आज 5 सितंबर को अपने रिश्तेदार से मिलने के लिये अलीगढ़ आया था । जिसे क्राइम ब्रांच व थाना क्वार्सी पुलिस, सर्विलांस टीम द्वारा धौर्रामाफी रोड, क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया । जांच में पता चला कि विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea