AMU: दो रिसर्च स्कॉलर के शोध पत्र को मिली डब्ल्यू एच ओ से मान्यता

अलीगढ़, 17 सितंबरः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग में मास्टर आफ़ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट कोर्स की कोआर्डिनेटर प्रोफेसर शीबा हामिद और उनके शोधार्थियों, सुजूद (सीनियर रिसर्च फेलो) तथा नसीम बनो (रिसर्च स्कालर) द्वारा संयुक्त रूप से लिखित तथा एमेराल्ड पब्लिशिंग, यूके द्वारा प्रकाशित तथा स्कोपस, वेब आफ साइंस और एबीडीसी में अनुक्रमित इंटरनेशनल जर्नल आफ़ टूरिज्म सिटीज में प्रकाशित शोध पत्र ‘बिहेवियरल इंटेंशन आफ़ ट्रेवेलिंग इन द पीरियड आफ़ कोविड-19ः ऐन एप्लिकेशन आफ़ द थ्योरी आफ़ प्लांड बिहेवियर’ को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य के सन्दर्भ में शामिल किया गया है।

ज्ञात हो कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन कोविड-19 संक्रमण पर नवीनतम अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी वैज्ञानिक तथ्य एवं ज्ञान एकत्रित कर रहा है तथा यह डेटाबेस कोविड-19 पर वर्तमान वैश्विक साहित्य के व्यापक बहुभाषी स्रोत का प्रतिनिधित्व करता है।

इस अध्ययन में नियोजित व्यवहार के सिद्धांत का उपयोग करके भारतीय यात्रियों के कोरोना वायरस की अवधि में यात्रा करने के व्यवहारिक योजनाओं की जांच की गई है। इस अध्ययन का प्राथमिक महत्व कोविड-19 के संदर्भ में अनुमानित जोखिम को शामिल करके नियोजित व्यवहार के सिद्धांत का परीक्षण करना है।

प्रोफेसर शीबा हामिद ने कहा कि यह अध्ययन यात्रियों, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग, सरकार, विमानन उद्योग और अन्य संबंधित संगठनों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह पेपर यात्री के व्यवहार संबंधी इरादों के बारे में नवीनतम अपडेट और आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

डब्ल्यूएचओ वेबसाइट लिंकः https://search.bvsalud.org/global-literature-on-novel-coronavirus-2019-ncov/resource/en/covidwho-1393590

लेख लिंकः https://www.emerald.com/insight/content/doi/10.1108/IJTC-09-2020-0183/full/html

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment