Covid: संभावित तीसरी लहर की तैयारी शुरू, मॉक ड्रील


अलीगढ़, 31 अगस्तः कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारी के क्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में कोविड बाल रोग की तैयारी का एक माक ड्रिल आयोजित किया गया।
डा विकास सिंह (जेडी-मलेरिया), डा अब्दुर रहमान (डब्ल्यूएचओ) और डा शोएब की एक टीम ने ड्रिल का निरीक्षण किया। डा मोहम्मद काशिफ अली ( कोविड बाल रोग के नोडल अधिकारी) ने अभ्यास का समन्वय किया।
माक ड्रिल टीम के सदस्यों ने कहा कि सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण पर्याप्त आपूर्ति में पाए गए। कोविड बाल रोग के मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत तेजी से प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का मूल्यांकन किया गया तथा उन्हें और संवेदनशील बनाने के लिये दिशा निर्देश दिये गये।
स्पष्ट हो कि जेएनएमसी में 50 पीडियाट्रिक कोविड आईसीयू बेड, 50 कोविड आइसोलेशन बेड और 10 बेड पीडियाट्रिक कोविड ट्राइएज में पाइप्ड आक्सीजन और बेडसाइड पैनल, हाई एंड वेंटिलेटर, हाई फ्लो नेज़ल आक्सीजन, बायपैप और सीपीएपी उपकरणों के माध्यम से केंद्रीय तरल आक्सीजन आपूर्ति की सुविधाऐं उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea