एक सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री का त्रयोदशी संस्कारः अलीगढ़ में वीवीआईपी मूवमेंट

डीएम ने अधिकारियों संग लिया अतरौली में व्यवस्थाओं को जायजा

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की त्रयोदशी संस्कार के लिए वीवीआईपी मूवमेंट के चलते अतरौली में विभिन्न स्थलों को जायजा लेतीं डीएम।

अलीगढ़। प्रदेश के मा0 पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने वाले सभी आमोखास की सुरक्षा व्यवस्था सहित समयानुकूल अन्य आवश्यकताओं को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम 01 सितम्बर को होना पूर्व से ही निर्धारित है, ऐसे में किसी भी लापरवाही एवं अव्यवस्था के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। किसी भी आकस्मिक समस्या से निपटने के लिए फायर बिग्रेड, चिकित्सकीय टीम के साथ ही सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहना होगा।

उक्त निर्देश जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. ने शनिवार प्रातःकाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपा कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम के लिए अतरौली में कृष्णा एण्ड श्रीराम मेमोरियल वैदिक (के एण्ड ईएमवी) इंटर काॅलेज में की जा रही व्यवस्थाओं के निरीक्षण में दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस कार्यक्रम की गंभीरता को समझें क्योंकि 01 सितम्बर को प्रदेश ही नहीं अपितु समूचे देश की नजर यहां होगी। आपको एक ओर जहां आम जनमानस की भावनाओं एवं संवेदनाओं के दृष्टिगत कार्य करना है बल्कि दूसरी ओर आपके जनपद में आने वाले सभी मेहमानों के प्रोटोकाॅल के अनुसार उनके सम्मान एवं अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है।

जिला मजिस्ट्रेट ने काॅलेज प्रांगण में आगतुंको के लिए अतिरिक्त प्रवेश एवं निकास द्वारा बनाने, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही यातायात को सुचारू रखने के निर्देश दिये। जिला मजिस्ट्रेट ने समूचे विद्यालय परिसर, मण्डी परिसर, हैलीपैड परिसर, एनैक्सी भवन में समुचित सफाई व्यवस्था कराने के डीपीआरओ एवं अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिथियों के आगमन से लेकर विदाई तक किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसको ध्यान में रखते सभी छोटी-बड़ी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवागमन के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिये।
जिला मजिस्ट्रेट ने काॅलेज के निकट ही अनाज मण्डी में की जा रही पार्किंग व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को सुगम यातायात एवं आगतुंको को सुरक्षित भोजन पंडाल तक पहुॅचाने के दृष्टिगत बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दृष्टिगत किसी भी आमजन को यातायात में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये। मण्डी निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी का काफिला पिलखुनी के निकट बनाये जा रहे हैलीपेड स्थल पहुॅचा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हैलीपैड पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही क्रू मेम्बर के ठहरने एवं खानपान की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

    
  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea