
अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने उनके त्रयोदशी संस्कार में की घोषणा

अलीगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रूप में अपनी पूर्ण निष्टा के साथ काम किया गया। 1992 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफो देकर राम जन्म भूमि की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ली। उन्हीं के सामने राममंदिर का काम शुरू हो चुका है, जो उनका सपना था। उन्होंने रामजन्म भूमि के लिए पूर्ण समर्पण किया, लेकिन आज वो हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनका समर्पण और जिम्मेदारी को प्रदेश नहीं भूला सकता है। वो भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी प्रेरणा हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर आधुनिक कैंसर संस्थान बनाने जा रही है, उसका नाम भी स्वर्गीय कल्याण सिंह कैंसर संस्थान रखा जाएगा। इस परिसर में उनकी मूर्ति को भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही बुलंदशहर में प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज का नाम भी स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर ही रखाा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोग बाबू जी को बहुत प्रेम करते थे, जिस तरह से लोग कई किलामीटर से पैदल ही आ रह हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। अलीगढ़ में कई संस्थानों का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। अंत में उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।