दिनभर चली पुलिस की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले के चालान कटे

अलीगढ़। एसएसपी के निर्देश पर अलीगढ़ में ट्रैफिक यातायात को सुदृढ़ बनाने व सुधार के संबंध में कई ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। गुरूवार को पुलिस इन ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए कई लोगों के चालान किए।

वाहन की चेकिंग करती ट्रैफिक पुलिस।

ऑपरेशन नकेल

आॅपरेशन नकेल के तहत ऐसे वाहन जो आर0टी0ओ0 कार्यालय में रजिस्टर्ड नहीं है अथवा जिन्होंने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट बनवा रखा है, ऐसे वाहनों को सीज किये जाने की कार्यवाही। परिवहन विभाग द्वारा सवारी वाहनों (ऑटो, टैम्पो, विक्रम, मैजिक आदि)को जो परमिट जारी किये गये है, उस परमिट में उल्लखित शर्तो के अनुसार ही वाहन न चलाये जाने पर कार्यवाही। फर्जी ड्राईविंग लाइसेन्स के साथ वाहन चलाने वालों के ड्रायविंग लाइसेन्स कब्जे में लेने एवं वाहन के विरूद्व एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही करना। ऐसे वाहन जोकि सार्वजनिक स्थानों पर लम्बी अवधि से खड़े हुये है, ऐसे वाहनों को प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा गठित टीम के माध्यम से टो करके ट्रैफिक लाइन्स लाना एवं एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत शमन शुल्क की कार्यवाही करना। बस स्टेन्ड पर रोडवेज के कलर की कुछ प्राईवेट बसें चालकों द्वारा बिना परमिट के चलायी जा रही है, उनके विरूद्व सीज की कार्यवाही करना।

पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन नकेल’’ के तहत पुलिस ने

(1)- बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन के चलने वाले वाहनों के विरूद्व कार्यवाही-
चालान-34
सीज-16

2-बिना परमिट एवं परिमिट की शर्तो का उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरूद्व कार्यवाही।
चालान-14

3-बिना ड्रायविंग लाइसेन्स के वाहन चलाने वालों के विरूद्व कार्यवाही।
चालान-67

4- सार्वजनिक स्थानों पर लंबी अवधि से बेतरतीब खड़े कुल 07 वाहनों को प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा क्रेन के माध्यम से टो कर ट्रैफिक लाइन भिजवाया गया।

ऑपरेशन साइलेंस

 1-प्रेशर हार्न, हूटर तथा मोडीफाइड साइलेन्सर आदि लगे होने के कारण चालान किये गये वाहनों की संख्या-34

2-ऐसे वाहनों की संख्या मोडीफाइड साइलेन्सर हटवाये गये-29

वाहन की चेकिंग करती ट्रैफिक पुलिस।
वाहन की चेकिंग करती ट्रैफिक पुलिस।

ऑपरेशन ब्लैक केट


ऐसे चार पहिया वाहन स्वामीध्चालक जोकि अपने वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाए हुए हैं। ऐसे सभी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु जनपद अलीगढ़ में ष्ऑपरेशन ब्लैक कैटष् के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 19-08-2021 को कृत कार्रवाई का विवरण निम्नवत हैंरू-
1-चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म उतरवाई गयी-12
2-काली फिल्म चालान-09

ऑपरेशन तिकड़ी


दोपहिया सवारी वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ महोदय के निर्देशानुसार ष्ऑपरेशन तिकड़ीष् चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 19-08-2021 को कृत कार्रवाई का विवरण निम्नवत हैरू-

दो पहिया वाहन पर तीन सवारी के साथ चलने वाले वाहनों के चालानरू-76

प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं अन्य यातायात टीम द्वारा शहर क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्गो पर देहात क्षेत्र से शहर के अंदर आने वाले टेम्पो चालकों को शहर के अंदर न आने व निर्धारित स्थान से वापस देहात क्षेत्र में जाने व उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों के बारे में टेम्पो चालकों को कड़ाई से पालन करने की हिदायत देते हुए समझाया गया।

  इन अभियानों को चलाकर पुलिस ने अन्य प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 1278 चालान तथा ई चालान कार्यालयध्ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹1,11,800 शमन शुल्क वसूल किया गया।
  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea