जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर सुलझाए पुलिस:DM


थाना समाधान दिवसः डीएम और एसएसपी ने सुनीं शिकायतें

समाधान दिवस पर लोगों को समस्याओं को सुनतीं डीएम और एसएसपी।
समाधान दिवस पर लोगों को समस्याओं को सुनतीं डीएम और एसएसपी।

अलीगढ़। जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने थाना समाधान दिवस पर बन्नादेवी कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर जाकर उन्हें उभय पक्षों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि समस्या ग्रस्त व्यक्तियों से थानों में मित्रवत व्यवहार किया जाए एवं उनकी समस्याओं शिकायतों को खुद अपनी समस्या समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर निस्तारण किया जाए।


जिला मजिस्ट्रेट ने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद महिला शिकायत रजिस्टर में प्रत्येक शिकायत का अंकलन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित महिला का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किया जाए ताकि आगे फॉलोअप में कोई समस्या ना आए इसके साथ ही समय-समय पर सुलझाए गए मामलों में भी पीड़ित महिला से उसका हाल चाल मालूम किया जाय कि अब तो उसको कोई समस्या नही है। बन्ना देवी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें भूमि एवं दुकान से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष 2 पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों को पारिवारिक परामर्श केंद्र में मिडिएशन के लिए भेजा गया।


शासन के निर्देश पर माह के द्वितीय एवं चैथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने एसएसपी के साथ बन्नादेवी पर समस्याओं को सुन अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने इस दौरान समाधान दिवस रजिस्टर, मालखाना, महिला शिकायत रजिस्टर, आई जी आर एस एवं भूमि विवाद संबंधी शिकायत रजिस्टर की भी जांच की। लेखपालों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल वालों को मध्यस्थता के आधार पर ही निस्तारित किया जाए। सहायक निबंधक को निर्देशित किया गया कि यदि किसी विवाद के निपटान में राजस्व टीम को अभिलेखीय साक्ष्य की आवश्यकता है तो इसमें पुलिस एवं राजस्व की टीम की मदद करते हुए अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएं।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea