देश की आजादी के लिए जान गवाने वालों की याद में दौड़ा शहर

शहीदों के परिजनों को शाॅल उड़ाकर किया गया सम्मानित

अलीगढ़। आजादी की पहली लड़ाई का आगाज अलीगढ़ की धरती से हुआ था। 1807 में सबसे पहली फांसी क्रांतिकारी उदैया यानी उदय राम को अंग्रेजों ने दी थी, जिस पर 50000 का इनाम घोषित था।
यह उद्गार कोल विधायक अनिल पाराशर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित फ्रीडम रन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और आजादी के चिन्हों को पुनः रेखांकित किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी क्रांतिवीरों से परिचित हो प्रेरित हो सके।


फ्रीडम रन का कोल विधायक अनिल पाराशर, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदीप अग्रवाल, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने शंखनाद कर फ्रीडम दौड़ के प्रतिभागियों में जोश भरा। सबसे पहले आजादी के दीवानों की शरण स्थली रही बाई जी की बगीची पहुंची, जहां साधु-संतों और बाल जीवन परिवार की ओर से रैली पर पुष्प वर्षा की गई। 20 मई 1857 को अलीगढ़ में हुई पहली फांसी नारायण पंडित के शहादत स्थल मदार गेट पुलिस चैकी पर पुलिसकर्मियों ने आजादी के तराने गए और पन्नालाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कालीचरण वार्ष्णेय की ओर से पुष्प वर्षा और जलपान का आयोजन किया गया।

आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था सर्राफा कमेटी की ओर से फांसी वाला कुआं पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां 1890 से 1930 तक 57 देशभक्तों को फाँसी पर लटकाया गया था। स्वतंत्रता सेनानी श्याम बिहारी लाल सर्राफ के चित्र पर जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण किया। कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, भारत भूषण, विजय कुमार, दीपक कुमार सैनी, विष्णु गोपाल, विष्णु वल्लभ, संजय चैधरी, तरुण और अवनीत ने फ्रीडम रन पर पुष्प वर्षा करने के साथ ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने को कहा।


रैली ज्यों ही महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नेत्रपाल सिंह के आवास पर पहुंची तो आकाश भारत माता की जय घोष से गूंज उठा । स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नेत्रपाल सिंह और स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती कस्तूरी देवी के चित्र पर जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, पुलिस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, भाजपा ब्रज प्रांत नमामि गंगे के संयोजक कालीचरण आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की इस मौके पर सेनानी परिवार के कुंवर प्रमोद सेनानी, राजीव सिंह छोटे , प्रवीण सिंह नीटू, दीपमाला सिंह, नीलम सिंह, सचिन जादौन, छाया सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, डॉ मेघा मित्तल, सरदार स्वर्ण सिंह नीटू, इंजीनियर हिमांशु गुप्ता लोक जनसम्पर्क अधिकारी नीरज कुमार भट्ट , जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार आदि मौजूद थे। फ्रीडम रन के अंतिम पायदान पर नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कुमारी तन्वी तथा कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea