शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को किया गया नमन -डीएम

अलीगढ़।
शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करतीं डीएम।
अलीगढ़।  स्वतंत्रता संग्राम के चिन्ह स्थानों को तीर्थ स्थलों में परिवर्तित करने का प्रयास होगा ताकि नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा प्राप्त हो और वह क्रान्तिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के इतिहास को अच्छे से जान सकें। उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा जे. ने अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत काकोरी घटना की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में व्यक्त किये। इससे पूर्व जय स्तम्भ पर आजादी के ज्ञात एवं अज्ञात वीर शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन भी किया। 
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आज हम सभी जो आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे समाज के तमाम क्रान्तिकारियों, सैनानियों का बलिदान है। आजादी के रणबाकुरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुये भारत माता हो गुलामी की बेडियों से मुक्त कराया। ब्रज प्रांत भाजपा के अध्यक्ष ठा0 श्योराज सिंह ने लोगों का विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का आवाहन किया कि वह आज़ादी के इतिहास को एक बार अवश्य पढ़ें। कोल विधायक अनिल पाराशर ने जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी के दीवानों को नमन किया। इस दौरान जिला मजिस्टेªट सेल्वा कुमारी जे. ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी हकीम तुलसी प्रसाद के पौत्र प्रदीप अग्रवाल एवं प्रपौत्र सौरभ बालजीवन, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी ठा0 नेत्रपाल सिंह के पौत्र प्रमोद सैनानी, स्वतंत्रता सैनानी नवाब सिंह चैहान, आजाद हिंद फौज से जुडे़े स्वतंत्रता सैनानी गंगाधर शर्मा के पुत्र सुरेन्द्र शर्मा एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी फाउण्डेशन के सरदार स्वर्ण सिंह नीटू को शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

आपको सम्मानित करके मै खुद सम्मानित हो गयी हूॅ: डीएम सेल्वा जे.

शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करतीं डीएम।
शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करतीं डीएम।
यह स्वतंत्रता सैनानी परिवारों का सम्मान ही था कि कलेक्टेªट सभागार में अपनी सीट पर बैठे स्वतंत्रता सैनानी परिजनों के सम्मान के लिए जब उद्घोषक नीतू सारस्वत ने नाम पुकारना शुरू ही किया था, कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. अचानक से खुद ही खड़ी हो गयीं और बोलीं, वो क्या आएंगे मैं ही उनके स्थान पर जाकर सम्मानित करूंगी। इतना कहते ही वह आगे बढ़ीं और सीधे ही स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों के निकट पहुॅचकर उन्हें शाॅल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करके बोलीं और कि आज मैं आपको सम्मानित करके मैं खुद ही सम्मानित हो गयी हूॅ। 
कलैक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं पीआरडी जवानों, सहायक अध्यापकों-अध्यापिकाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। सूचना निदेशालय द्वारा भेजी गयी एलईडी वैन द्वारा भी जनपद के दूर-दराज एवं ग्रामीण अंचलों में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कवि वेदप्रकाश मणि ने कविता पाठ किया तो वहीं कक्षा-10 के छात्र कुनाल द्वारा संदेशे आते हैं....... गीत गाया गया। डा0 संगीता राय सहायक अध्यापिका ने तराने सदा हम शहीदों के गुनगुनाएंगे.... गीत गाया। विजय प्रकाश भारद्वाज ने शहादत का हमारे मुल्क में इतिहास चंगा है.... कविता पाठ किया तो प्रतिभा भारद्वाज ने हमारे देश की महिमा सबसे पुरानी है......गीत मुक्तकंठ से गाया। मनोज कुमार, उमंग गुप्ता, नवीन कुमार, प्रदीप चैहान, शालनी सोलंकी, यतीश, अवशेष, लाखन कुमार मुजीबुर्रहमान ने अपनी देशभक्ति रचनाओं, गीतों, कविताओं के माध्यम से एक सैनिक की जिंदगी के फसानों को जीवंत किया। कार्यक्रम के अन्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल ने जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं....कविता गुनगुनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के परिजनों एवं अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित आने के लिए आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम में एडीम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, डीओ पीआरडी हरिप्रेम, एनसीसी अधिकारी अनुज कुमार, डीआईओएस धर्मेन्द्र शर्मा, एबीएसए मुकेश कुमार, पीटीआई सुशील शर्मा, समन्वयक प्रवीन शर्मा, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजीव अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजन, समाजसेवी उपस्थित रहे।

रैली का हुआ आयोजन:

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनसीसी एवं स्काउट गाइड के कैडेट्स द्वारा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से शहीद स्तंभ कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कैडेट्स ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस मौके पर श्री अंबुज जैन प्रधानाचार्य बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, श्री कौशलेंद्र यादव प्रधानाचार्य धर्म समाज इंटर कॉलेज, श्री शैलेंद्र यादव प्रधानाचार्य नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीमती मनोरमा ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल जवार अलीगढ़, श्रीमती रेनू बाला प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल गंगीरी अलीगढ़ व समस्त कार्यालय स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea