कोविड के मद्देनजर, नहीं निकल सकेगा मोहर्रम का जुलूस

50 से अधिक लोग एक स्थान पर नहीं हो सकेंगे जमा


डीएम की अध्यक्षता में मौहर्रम के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद््देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुस्लिम बुद्धिजीवियों, संभ्रांत नागरिकों एवं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि गत एक वर्ष से सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन एवं त्योहार कोविड प्रोटोकाॅल के तहत हर्षोल्लास, आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाये जा रहे हैं। मई-जून में कोरोना की दूसरी लहर से देश-प्रदेश के साथ ही जनपद में भी काफी नुकसान हुआ है, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता। कई राज्यों में कोरोना के मामलों का बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है।

विशेषज्ञों की राय और सरकार द्वारा बार-बार दी जा रही चेतावनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में इस दिखाई न पड़ने वाली बीमारी से हमें और अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण आस्था के साथ त्योहारों को मनाएं।


डीएम ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम में किसी भी प्रकार के जुलूस नहीं निकलेंगे और एक स्थान पर 50 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबन्दी रहेगी। इस आपदा के समय में आप सभी से अपेक्षा है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर त्योहारों को बड़े अच्छे से मनाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौहर्रम से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। साफ-सफाई, विद्युत एवं जल आपूर्ति और खराब सड़कों को समय रहते दुरूस्त करा लिया जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में नगर क्षेत्र में नगर निगम को एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों कड़े निर्देश दिये हैं।


महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि सरकार सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को कोविड प्रोटोकाॅल के तहत सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है, बात चाहे काबड़ यात्रा की हो या ईद के पर्व की। सरकार की स्पष्ट नीति है कि यदि जान सुरक्षित है तभी धर्म सुरक्षित है। सभी को ईद या अन्य त्योहारों के समान ही मौहर्रम पर्व को कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए अपने-अपने घरों में ही मनाना है। उन्होंने कहा कि इतिहास स्वयं को दोहराता है इसलिए हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार रहना है। कोरोना संक्रमण के शुरूआती दिनों में तो हमारे पास इसकी दवा भी नहीं थी परन्तु अब वैक्सीन के रूप में हमें एक कारगर हथियार मिला है, इसलिए स्वयं के साथ अपने परिजनों एवं सम्बन्धियों का टीकाकरण कराकर संक्रमण के विरूद्ध जारी इस लड़ाई में अपना सहयोग करें।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक या वार्ता कर शासन के निर्देशों से अवगत करा दें। किसी भी स्तर पर कोई चूक या संवादहीनता की स्थिति न रहे। सभी प्रकार के छोटे-बड़े आयोजनों पर कड़ी नजर रखते हुए कोविड प्रोटोकाॅल का अक्षरशः पालन कराया जाए। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment