यूपी बोर्ड: परीक्षाफल में कोई समस्या, कर सकते हो शिकायत

डीएम ने शिकायतों के निस्तारण करने के लिए बनाई तीन सदस्य टीम टीम

अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा शिक्षण सत्र 2020-21 के यूपी बोर्ड द्वारा निर्गत परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि वह अपने विद्यालय से सम्बन्धित किसी भी परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में गठित तीन सदस्यीय टीम से सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज दौरऊमोड़ (9412371130), प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल, गंगीरी (9997965768) एवं श्री मुनेश कुमार सहायक अध्यापक नौरंगीलाल राजकीय इण्टर काॅलेज (9729355905) को तीन सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

छात्र-छात्राएं परीक्षाफल के सम्बन्ध में मेरठ कार्यालय की मेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेन्द्र मलिक ने मण्डल में स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को सूचित किया है कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के परीक्षाफल से सम्बन्धित कोई शिकायत या जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ईमेल आईडी  romrtresult2021helpdesk@gmail.com पर एवं दूरभाष नम्बर 0121-2660742 पर दर्ज करा सकते हैं।

मलिक ने मण्डल के समस्त छात्रछात्राओं एवं अभिभावकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक छात्र की समस्या का नियम संगत तरीके से समाधान किया जाएगा।

 उन्होंने अपील ही है कि छात्र अपने प्रार्थना पत्र में छात्र का नाम, कक्षा, अनुक्रमांक, विद्यालय का नाम एवं जनपद का नाम सुस्पष्ट लिखकर भेजें ताकि समस्या का त्वरित गति से समाधान सम्भव हो सके।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment