एएमयू गजट पर उंगली उठाने वाले हमजा आजाद समाज पार्टी में शामिल

अलीगढ़। 3 दिन पहले अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गजट पर विवादित टिप्पणी करने वाले एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सुफियान ने लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद और गुलजार सिद्दीकी की उपस्थिति में उनकी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने सभी मीडिया को अपनी ओर से प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह जानकारी दी है। बता दें कि 3 दिन पहले हमजा सुखिया ने यह है एएमयू शताब्दी समारोह के मौके पर पब्लिश हुए गजट पर एएमयू के कुलपति पर मोदी सरकार की चापलूसी करने का आरोप लगाया था।

हमजा सुफियान का कहना था कि एएमयू कुलपति ने अपनी मान के खातिर एएमयू गजट में नरेंद्र मोदी की फोटो को सबसे ज्यादा बार छपवाया था जबकि जबकि उर्दू को महज 6 पन्ने दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को 7 बार छापा गया। इसी के कारण यह साबित होता है। इस घटना के 3 दिन बाद हमजा सुफियान ने लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। हालांकि जानकार हमजा के द्वारा गजट पर दिया गए विवादित बयान को राजनीतिक स्टंट मान रहे हैं। जानकारों का कहना है कि हमजा सुफियान की एक सोची-समझी योजना थी ताकि उसको अखबारों और मीडिया में जगह मिल सके और वह अपने पार्टी के लोगों को दिखा सके कि उसका अलीगढ़ में क्या रूप है।

पार्टी की ओर से जारी पत्र

पार्टी की ओर से यह आधिकारिक घोषणा है कि पार्टी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आजाद और गुलजार सिद्दीकी की उपस्थिति में लखनऊ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष हमजा सुफियान आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए. हमजा सुफियान अपनी बोलने और निरंतर संघर्ष के लिए जाने जाते हैं। हम आशा करते हैं कि वह भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खड़े रहेंगे। उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए बधाई देते हैं, हमें आशा है के वह पार्टी को और मजबूत करेंगे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea