एएमयू की छात्रा के घर में बधाई देने वालों को लगा है तांता

House of Nighar

बिसवां सीतापुर। कहते हैं प्रतिभायें किसी की मोहताज नहीं होती हैं बस इसके लिए जरूरत होती है कड़ी मेहनत और लगन की। इसका जीता जागता उदाहरण है कस्बे की निगार फातिमा का जिसने अपनी पढ़ाई के प्रति जुनून और जज्बे के बलबूते सीतापुर जनपद ही नहीं बल्की समूचे मुल्क में अपना,अपने माता पिता बिसवां कस्बे का नाम रोशन करने वाली एक सामान्य परिवार में जन्मी निगार फातिमा ने इंडियन स्टेटिकल सर्विसेज (आईएसएस) की परीक्षा में 23 वीं रैंक हासिल की है और गौरव बढ़ाया है

निगार बिसवां नगर के मोहल्ला कैथीटोला निवासी अतीक अहमद की पुत्री है जो तहसील में संग्रह अमीन थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके है उनकी माता नजमा बेगम सामान्य गृहिणी हैं तथा उनके परिवार में चार बहनें तथा एक भाई है वो बहनों में सबसे छोटी तथा भाई से बड़ी है निगार ने अपनी हाईस्कूल व इण्टर की पढ़ाई महमूदाबाद के सीता इण्टर कालेज से तथा बीएससी और एमएससी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की उन्होंने बताया कि स्टेटिक्स में उनका शुरू से रुझान था

और वे स्टेटिकल आफिसर बनना चाहती थी दो बार मेंस देने के बाद तीसरी बार मे उन्होंने सफलता हासिल ही कर लिया। और उन्हें 2020 की इण्डियन स्टेटिस्टिकल सर्विसेज एक्जामिनेशन में देश में 23 वीं रैंक मिली उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय ईश्वर व उनके माता-पिता परिवारजनों और उन्हें मोटिवेट करने वाले उनकी कोचिंग नीरज सर को देती है जिन्होंने असफलता मिलने पर भी उन्हें सफलता के लिए हमेशा प्रेरित किया उनका उद्देश्य देश और समाज की सेवा करना है उनकी सफलता के बाद उनके परिवार के साथ गली और मोहल्ले में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने के लिए लोगो का तांता लगा हुआ है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment