प्रमुख चैराहों पर रात में होगी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा दिये निर्देश

अलीगढ़। अलीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक ग्रिड के 27 बिन्दुओं की व्यवस्था देखी और उसमें कई सुधार करने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक तरह से करेंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा।

अलीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था देखते हुए।

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक यातायात को सुदृढ़ बनाने व सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। उसी क्रम में एसएसपी ने द्वारा मौके पर जाकर ट्रैफिक ग्रिड के सुधार हेतु स्थलीय भ्रमण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा ट्रैफिक प्रबंधन में अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी को पुरुष्कृत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस को तत्काल सूचनाओं का आदान -प्रदान करने हेतु 50 वॉयरलैस (हैंडसेट) दिये जा चुके है । और कम्यूनिकेशन के लिए कंट्रोल रुम में अलग से चैनल स्थापित किया जा चुका है । – इस प्रकार सिटी के चैनल पर निर्भरता खत्म हो चुकी है ।

शहर में प्रवेश के प्रमुख चैराहों पर यातायात उपनिरीक्षकों को नियुक्त किया गया और जिम्मेदारी तय करने के आदेश । ट्रैफिक पुलिस के सहयोग हेतु सिविल पुलिस को भी निर्देशित किया गया । रात्रि में भी प्रमुख चैराहों पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त करने के दिए निर्देश । यातायात पुलिस कर्मी अच्छी वर्दी धारण करेंगे और यातायात उपनिरीक्षक से नीचे के सभी पुलिस कर्मी रिफ्लेक्टिव बेल्ट का भी प्रयोग करेंगे ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea