मेगा क्रेडिट कैंप में 139.82 करोड़ का ऋण बांटा

उद्यम के लिए पूंजी मिलने से लाभार्थियों के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़े कदम- डीएम

अलीगढ़। इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभान्वित करना अधिकारियों एवं बैंक कार्मिकों की टीम भावना को प्रदर्शित करता है। कहीं-कहीं विभाग पूरे वर्ष भर में लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं, परन्तु इतने अल्प समय में जनपद को दिये गये 100 करोड़ के ऋण वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष 3976 लाभार्थियों को 139.82 करोड़ के ऋण वितरित करना वास्तव में प्रशंसा योग्य है।

सरकार द्वारा बैंकों के सहयोग से प्राप्त कराए गये ऋण का लाभार्थी बड़ी समझदारी के साथ उसी कार्य में सदुपयोग करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है। सरकार चाहती है कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिले, एक स्थापित रोजगार कम से कम 10 लोगों को रोजगार देता है।

उक्त उद्गार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जनपद के आरसीटी सेन्टर परिसर में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि यदि लाभार्थी को किसी प्रशिक्षण या एक्सपर्ट की सलाह की आवश्यकता होती है तो वह निःसंकोच लीड बैंक मैनेजर या आसीटी प्रबन्धक को बता सकते हैं। ऋण प्राप्त कर आपको सिर्फ रोजगार का सृजन ही नहीं करना है बल्कि उसे उद्यमिता की ओर ले जाना है तभी सरकार एवं परिवार की मंशा व सपना साकार साकार हो सकेगा।


मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि आज बड़ा शुभ दिन है जब आप कुशल प्रशासनिक जिलाधिकारी के हाथों ऋण प्राप्त कर रहे हो। इस धनराशि से स्वरोजगार की स्थापना कर उसे आगे ले जाते हुए स्वाबलम्बी बनें। सदैव सकारात्मक सोच रखते हुए देश के प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान के सपने को साकार करें।


लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद को 100 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष 3976 लाभार्थियों को 139.82 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया है। मेगा क्रेडिट कैंप में ओडीओपी, पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई एनआरएलएम, मुद्रा, गृह ऋण, विश्वकर्मा योजना आदि के लाभार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान जी, उप निदेशक कृषि यशराज, जिला कृषि अधिकारी डॉ राम प्रवेश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य एजाज नकवी, परियोजना अधिकारी डूडा प्रभात मिश्र, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, केनरा बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक अंशुमन डे, आरसीटी निदेशक अतुल सिंह, अग्रणी बैंक कार्यालय से प्रदीप कुमार व आरसीटी संस्थान से धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea