स्वतंत्रता दिवस पर लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे

डीएम ने जनपद वासियों को दी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई

DM Aligarh Selva kumari file photo


अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने 15 अगस्त ,स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं उनकी सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि इस पावन पर्व जन-जन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाएं और सभी निर्धारित कार्यक्रमों में समय से भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित करें। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को अच्क्षुण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से 07 किलोमीटर के फ्रीडम रन का आयोजन किया गया है, जिसके आयोजन के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है।


डीएम ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला समारोह समिति द्वारा दिनांक 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में इमारतों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एतिहासिक एवं निजी प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों व बाजारों को भव्य रूप से सजाते हुए विद्युत प्रकाश से प्रकाशमान किया जाएगा। प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक समस्त नगर क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा रामधुन, राष्ट्रगीत एवं देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 6 बजे से जिलाधिकारी आवास से क्रास कंट्री रेस प्रारम्भ होकर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पर समाप्त होगी जिसमें शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। रेस की समाप्ति पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अहिंसा फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्रातः 7 बजे मा0 शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, मा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा0 रघुराज सिंह, मा0 सांसद श्री सतीश गौतम एवं श्री राजवीर दिलेर, एमएलसी ठा0 जयवीर सिंह एवं डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर मो0 फुरकान, मा0 विधायक श्री संजीव राजा, श्री अनिल पाराशर, ठा0 दलवीर सिंह, ठा0 रवेन्द्र पाल सिंह, अनूप प्रधान, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय देवी आदि जनप्रतिनिधिगणों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरूषों, कारगिल शहीदों एवं भारत रत्न डा0 बी0आर0 अम्बेडकर के प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया जाएगा।


अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजा रोहण प्रातः 8 बजे किया जाएगा एवं तहसील मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मालपाणी ने बताया कि प्रातः 10 बजे शहर के विभिन्न पार्को, प्रदर्शनी ग्राउण्ड, डीएम आवास, विभिन्न चिकित्सालयों, जिला कारागार एवं अन्य स्थलों पर 15,000 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे विभिन्न चिकित्सालयों एवं जिला कारागार में व्यापार मण्डल द्वारा फल वितरण किया जाएगा और सेवाभवन नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। मध्यान्ह 12 बजे मदर टेरेसा चैरिटेबिल ट्रस्ट में प्रदर्शनी सचिव एवं अहिंसा फाउण्डेशन द्वारा बच्चों को भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea