अपनी ही आंखों के सामने पति ने कराई थी डॉक्टर पत्नी के हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के रमेश विहार में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आस्था गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस खुलासा किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने आस्था की हत्या को अपनी ही आंखों के सामने अंजाम दिलवाया था इसके लिए उसने दो लोगों को यह क्लॉक रखें की सुपारी ली थी। पुलिस ने आरोपी पति समय तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक करीब 200 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद कुल मिला जिसके आधार पर आस्था की पत्ती से पूछताछ की गई उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में पुलिस ने उससे सख्ती के साथ पूछताछ की। और आरोपी अरुण, विकास व पवन को किया गिरफ्तार ।

पुलिस के मुताबिक 12.10.21 को थाना क्वार्सी में महिला की मृत अवस्था में लटके होने के संबध में थाना क्वार्सी पर मु0अ0सं0 1074/2021 धारा 302 भादवि कराया गया था । जिसके खुलासे के संबंध में एसएसपी महोदय ने घटना का सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया था ।
पूछताछ में अभियुक्त अरूण अग्रवाल ने बताया कि उसने विकास, पवन व अशोक उर्फ टशन से एक लाख रूपये तय कर अपनी पत्नी की हत्या करवायी है । मै अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर मानसिक रूप से बहुत परेशान रहता था, उसे रोकने व टोकने पर मुझे गाली गलौज करने लगती थी, दिनांक 12 अक्टूबर को अपने घर पर विकास चौहान, पवन, अशोक उर्फ टशन को बुलाया और अपने दोनो बच्चो को डरा धमका कर ड्राईंग रूम में बैठाकर तेज आवाज में टीवी चला दिया तथा बाकी लोग मेरी पत्नी को कमरे मे ले गये और कमरे के पास वाशिंग एरिया में झूले के पास रखे सफेद रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और हत्या को आत्म हत्या दिखाने के लिए उसकी लाश को कमरे के पीछे बने वाशिंग एरिया की छत के जाल से लटका दिया । मै अपने दोनों बच्चो व तीनो व्यक्तियों को बाहर लाकर, ताला डाल कर, साथा चीनी मील पर सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपनी फैक्ट्री में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल कर दिल्ली जाते समय रास्ते चलती कार से फेक दिया । अरूण व अशोक उर्फ टशन व पवन कार से दिल्ली फरार हो गये

गिरफ्तार अभियुक्त
अरुण अग्रवाल पुत्र स्व0 जीवनलाल अग्रवाल निवासी बी 47 रमेश विहार थाना क्वार्सी,अलीगढ़
विकास पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम साथा थाना जवां,अलीगढ़
पवन पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम साथा थाना जवां,अलीगढ़

बरामदगी
अभियुक्त अरून उपरोक्त से 32000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त हुण्डई वरना कार नम्बर UP 13 Z 1112
अभियुक्त विकास उपरोक्त से 17000 रूपये नगद
अभियुक्त पवन उपरोक्त से 5200 रूपये नगद

कुल बरामदगी
54200/- रूपये नगद

गिरफ्तारी स्थान
कासिमपुर चौराहा थाना क्षेत्र जवां अलीगढ़

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea