पड़ोसी युवक की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक की रिपोर्ट

एसपी देहात अलीगढ़ शुभम पटेल।

अलीगढ़। अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के नगला पिंकू में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पड़ोसी एक 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना 26 सितंबर की करीब रात 1:30 बजे की है हालांकि इस मामले में मृतक युवक की मां भी चोटिल हो गई है।

एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार घटना करीब रात 1:30 बजे की है। नगला पिंकू में रहने वाला 55 वर्षीय हीरालाल का काफी समय से पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय कृष्ण के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आवेश में आकर 26 सितंबर की रात 1:30 बजे हीरालाल कृष्ण के घर पर पहुंचा थोड़ी सी कहासुनी हुई। इसी बीच कृष्ण की मां भी बचने के लिए आए तो हीरालाल ने उसको भी घायल कर दिया। और इसी बीच हीरालाल ने कृष्णा पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 55 वर्षीय हीरालाल ने कुछ ही क्षणों में खुद को भी गोली मार ली। घटना की जानकारी जब इलाके के लोगों को भी तो हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर थाना गोंडा पुलिस पहुंची और उसके साथ ही सीओ भी पर पहुंचे और मौका ए वारदात का मुआयना किया। एसपी देहात के अनुसार मौके से सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इनका विवाद कब और कैसे थे हालांकि स्थानीय लोग इस घटना को कुछ अलग ही नजरिए से देख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    काठमांडू में गूंजी एएमयू की डॉ. नाजिश बेगम की उपलब्धि, ग्लोबल ऑथर अवॉर्ड से सम्मानित

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित