अरीबा और बसरा ने ‘लैंगिक असमानता के लिये पैतृकवाद जिम्मेदावाद’ प्रतियोगिता में लहराया परचम

Debate-Competition-by-Advanced-Centre-for-Womens-Studies
Debate-Competition-by-Advanced-Centre-for-Womens-Studies

अलीगढ़, 21 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एडवांस्ड सेंटर फार वीमेन्स स्टडीज़ के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘आजादी के 75 वर्षों के बाद भी लैंगिक असमानता के लिये पैतृकवाद जिम्मेदार’’ विषय पर एक आनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अरीबा दिलशाद (बी. एससी., वीमेन्स् कालिज, एएमयू) और बसरा हसन रिज़वी (10वीं कक्षा, एएमयू गर्ल्स स्कूल) ने क्रमशः सीनियर तथा जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

एडवांस्ड सेंटर फार विमेन्स स्टडीज की निदेशक प्रोफेसर अजरा मूसवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों ने बहुत रुचि दिखाई, हालांकि, आनलाइन भागीदारी के कारण केवल 84 प्रतिभागियों को वाद में भाग लेने की अनुमति दी गई थी।

इस प्रतियोगिता में नायला अमजद (बीए प्रथम वर्ष, वीमेन्स कालिज, एएमयू) और यानिस इकबाल (10वीं कक्षा, ब्लासम स्कूल) ने क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग में द्वितीय पुरस्कार जीता और फातिमा फिरदौस (बीए प्रथम वर्ष, वीमेन्स कालिज, एएमयू) और फातिमा अब्बास रिज़वी (कक्षा ग्यारह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, एएमयू) ने क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

श्री समीर मलिक, अधिवक्ता, सर्वाेच्च न्यायालय और सुश्री फरीदी, निदेशक, एडूग्लोब टेक, अंतिम दौर के निर्णायक मण्डल में शामिल थे। बीए फाइनल ईयर की छात्रा सना फातिमा और अरीब भाटी कार्यक्रम के माडरेटर थे। श्री शिराज अहमद, सहायक प्रोफेसर ने आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर अजरा मूसवी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea