क्या आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं, अंक सुधार परीक्षा 18 सितम्बर से होगी

अलीगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मेन्द्र शर्मा ने समस्त राजकीय, अशासकीय सहायकता प्राप्त, वित्त्विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया है कि वर्ष 2021 के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों की परीक्षा कराए जाने का निर्णय बोर्ड द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐेसे विद्यार्थी जो हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वह अब अंक सुधार के लिए लिखित परीक्षा दे सकते हैं। अंक सुधार की लिखित परीक्षा 18 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में मिले अंक ही अंतिम रूप से मान्य होंगे, उनका 31 जुलाई को घोषित परीक्षा परिणाम अमान्य हो जाएगा।

विद्यार्थी 27 तक करें आवेदन:

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अंक सुधार परीक्षा के लिए 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करना होगा। विद्यार्थी इस प्रारूप को विद्यालय से भी प्राप्त कर भरकर सम्बन्धित विद्यालय में 27 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। प्रधानाचार्यों को आवेदन पत्रों का परीक्षा विवरण, परीक्षार्थी का अनुक्रमांक व आवेदित विषयों की सूचना वेबसाइट पर अपने लाॅगिन से 29 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea