एएमयू: वीसी ने अफगानी छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, प्रॉक्टर से मिले

अमुवि ने अफगानी छात्रों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

अफगानी छात्रों के साथ बैठक करते एएमयू में पढ़ने वाले अफगानी छात्र।

अलीगढ़ 21 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने आज एएमयू में पढ़ रहे अफगान छात्रों को हर संभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें अमुवि कैम्पस में रहने और पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि विश्वविद्यालय उनकी सुरक्षा, संरक्षण और विश्वविद्यालय परिसर में आराम से रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा।

विश्वविद्यालय के प्राक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली के साथ एक बैठक में अफगान छात्रों ने कहा कि उन्हें अपने देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरी मदद मिल रही है। उन्होंने अफगानिस्तान में हाल ही में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भारत में मिलने वाली सभी सुविधाओं के लिए भारत सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। बैठक में पंद्रह अफगान छात्रों ने भाग लिया।

अफगान छात्रों ने अपने साथी छात्रों की वापसी के बारे में चिंता व्यक्त की जो कोविड अवधि के दौरान अपने घर चले गए थे। उन्होंने भारत सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि वे ऐसे छात्रों को भारत के लिए वीजा प्राप्त करने में मदद करें ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

इन छात्रों ने छात्रवृत्ति व्यवस्था के बारे में भी चिंता व्यक्त की, विशेष कर उन छात्रों के लिए जो आईसीसीआर व्यवस्था के तहत भारत में अध्ययन करने आए हैं।

एएमयू प्राक्टर, प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने अफगान छात्रों को हर तरह की मदद और समर्थन का आश्वासन दिया और उनसे विश्वविद्यालय में रहने के दौरान किसी भी समस्या का सामना करने पर उनके कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान डा सैयद अली नवाज जैदी (सलाहकार, विदेशी छात्र), प्रो हशमत अली खान तथा प्रो नबीउल्लाह खान (डिप्टी प्राक्टर) और प्राक्टोरियल टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea